Ind vs SA: रांची टेस्ट पर अहम 'UPDATE', बारिश की वजह से खराब हुआ पहले दिन का खेल

India vs South Africa पहले दिन खराब रोशनी और बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं खेला जा सका। पूरे दिन में सिर्फ 58 ओवर की गेंदबाजी की हुई और 32 ओवर का खेल बर्बाद हो गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:50 PM (IST)
Ind vs SA: रांची टेस्ट पर अहम 'UPDATE', बारिश की वजह से खराब हुआ पहले दिन का खेल
Ind vs SA: रांची टेस्ट पर अहम 'UPDATE', बारिश की वजह से खराब हुआ पहले दिन का खेल

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच (India vs South Africa) टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन खराब रोशनी और बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं खेला जा सका। पूरे दिन में सिर्फ 58 ओवर की गेंदबाजी की हुई और 32 ओवर का खेल बर्बाद हो गया। अब दूसरे दिन रांची टेस्ट को लेकर खास अपडेट है।

रांची टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा तो दूसरे और तीसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने डटकर बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे ने 185 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। रोहित ने शानदार शतक बनाया जबकि रहाणे अपने शतक के करीब हैं। 

दूसरे दिन मैच पर क्या है अपडेट

रांची टेस्ट में पहले दिन महज 58 ओवर ही फेंका जा सका। पहले खराब रोशनी की वजह से अंपायर्स ने मैच रोकने का फैसला लिया और फिर बारिश की वजह से इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। अब पहले दिन 32 ओवर का खेल बर्बाद होने की वजह से दूसरे दिन के खेल को आधे घंटे पहले शुरू किए जाने की जानकारी है। पहले दिन जितने ओवर का खेल बर्बाद हुआ है अंपायर्स उसे बाकी के चारों दिन पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर मौसम ने साथ दिया तो खेल पहले शुरू करा दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा ओवर कर बर्बाद हुए ओवर्स की भरपाई की जाएगी। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat  Kohli) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पहली पारी में अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) सिर्फ 10 रन बना पाए तो चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले वापस लौट गए।

दो विकेट गिरने के बाद भारत को कप्तान विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा। कोहली 12 रन बनाकर साउथ अफ्रीका गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे की गेंद पर LBW हुए। रोहित शर्मा (117) और अजिंक्य रहाणे (83) ने भारतीय पारी को संभाला और खराब रोशनी की वजह से खेल रोके जाने तक स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 224 रन तक पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी