Ind vs SL: क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार लेग स्पिनर युजवेंद्रा चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों उन आठ खिलाड़ियों में शामिल थे जिनकी पहचान क्रुणाल के नजदीकी संर्पक के तौर पर हुई।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:01 PM (IST)
Ind vs SL: क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित
क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित।

नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बाद श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार लेग स्पिनर युजवेंद्रा चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों उन आठ खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनकी पहचान क्रुणाल के निकट संर्पक के तौर पर हुई थी। बता दें कि गुरुवार को टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। क्रुणाल के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए खिलाड़ी आइसोलेट हुए थे। इनमें सुर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड भी जाना है। 

जानकारी के अनुसार पांड्या, चहल और गौतम को अभी कुछ समय के लिए श्रीलंका में ही रहना होगा। 27 जुलाई को रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर दोनों टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद क्रुणाल एक आइसोलेशन फैसिलिटी में आइसोलेट हुए थे। उनके अलावा शेष आठ खिलाड़ी टीम होटल में ठहरे थे, लेकिन बाकी खिलाड़ियों के संपर्क के दूर हो गए थे। टीम इन खिलाड़ियों के बगैर टी-20 सीरीज की दो मैच खेली थी। 

गौतम और युजी को भी श्रीलंका में सात दिन के लिए आइसोलेट रहना होगा

कोलंबो में बीसीसीआइ के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया युजी और गौतम कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम क्रुणाल पांड्या के बिना बेंगलुरु एक चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होने वाली थी। लेकिन अब नियमों के मुताबिक, गौतम और युजी को भी श्रीलंका में सात दिन के लिए आइसोलेट रहना होगा। विमान में सवार होने से पहले प्रत्येक सदस्य का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाना था और इस दौरान गौतम और चहल पॉजिटिव पाए गए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इसके अलावा छह अन्य खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, मनीष पांडेय, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ और दीपक चाहर भारत लौट सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

चहल और गौतम के संक्रमित पाए जाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भारत टेस्ट टीम के साथ जुड़ने के लिए श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन अब उनकी रवानगी को लेकर चिंताए बढ़ गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को चोटिल ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान का रिप्लेसमेंट चुना गया है। 

chat bot
आपका साथी