Ind vs Aus: रिषभ पंत ने रचा इतिहास, धौनी समेत इन दिग्गज़ों को छोड़ा पीछे

रिषभ पंत ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर नहीं बना सका था।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 03:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:28 PM (IST)
Ind vs Aus: रिषभ पंत ने रचा इतिहास, धौनी समेत इन दिग्गज़ों को छोड़ा पीछे
Ind vs Aus: रिषभ पंत ने रचा इतिहास, धौनी समेत इन दिग्गज़ों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच में भारत के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनसे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर नहीं बना सका था। पंत ने इस रिकॉर्ड को बनाते ही धौनी, साहा और सैयद किरमानी जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। 

पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज बहुत सफल साबित हो रही है। पंत ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खास रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के दिग्गज विकेटकीपरों को पीछे छोड़ दिया। पंत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर हो गए।

पंत के पास इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका रहेगा क्योंकि इस सीरीज में इस मैच के बाद अभी दो टेस्ट मैच और बाकी हैं। पंत ने एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 कैच पकड़े थे।

पंत ने जैसे ही रविवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शॉन मार्श का कैच लपका, उन्होंने इस सीरीज में 15वां शिकार कर इतिहास रच दिया। वे इसी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक हुई किसी भी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धौनी, सैयद किरमानी और रिद्धिमान साहा को पीछे छोड़ा जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 14-14 शिकार किए थे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सफल भारतीय विकेटकीपर

15 रिषभ पंत (ऑस्ट्रेलिया में) 2018-19 (15 कैच)

14 सैयद किरमानी (भारत में) 1979-80 (11 कैच, 3 स्टंप)

14 महेंद्र सिंह धौनी (भारत में) 2012-13 (9 कैच, 5 स्टंप)

14 महेंद्र सिंह धौनी (ऑस्ट्रेलिया में) 2014-15 (13 कैच, 1 स्टंप)

14 रिद्धिमान साहा (भारत में) 2016-17 (13 कैच, 1 स्टंप)

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी