हॉकी टीम की जीत पर गौतम गंभीर ने कहा, भूल जाओ 1983, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप की जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह की अगुआई में 41 साल के बाद टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया। टीम की इस जीत पर क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें जमकर बधाई दी। भारत ने जर्मनी को फाइनल में 5-3 के अंतर से हराया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 02:00 PM (IST)
हॉकी टीम की जीत पर गौतम गंभीर ने कहा, भूल जाओ 1983, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप की जीत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यों ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता (फोटो साभार- सचिन तेंदुलकर ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया। इस जीत के साथ ही 1980 के बाद यानी 41 साल के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में पदक जीतने का कमाल किया। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली इस हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया के कई पूर्व स्टार खिलाड़ियों ने इस टीम को बधाई दी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा कि, आप 1983, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में मिली जीत को भूल जाइए क्योंकि ये जीत उससे भी बड़ी है। 

Forget 1983, 2007 or 2011, this medal in Hockey is bigger than any World Cup! #IndianHockeyMyPride 🇮🇳 pic.twitter.com/UZjfPwFHJJ— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 5, 2021

भारत की तरफ से जर्मनी के खिलाफ सिमरनजीत सिंह ने दो गोल जबकि हरमनप्रीत, हार्दिक और रुपिंदर सिंह ने एक-एक गोल डागे। इतने साल बाद मिली इस जीत को लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि, इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई। कड़ी संघर्ष के बाद टीम को ये जीत मिली। गोलकीपर श्रीजेश ने जिस तरह से पेनाल्टी कॉर्नर सेव किया वो इस मैच का सबसे अहम पल था। 

Congratulations to each & every member of the hockey contingent on winning the #Bronze for India!

A fantastic hard fought win…The penalty corner save by Sreejesh in the dying moments of the game was amazing.👏🏻

Entire 🇮🇳 is immensely proud!#Hockey #Tokyo2020 #Olympics pic.twitter.com/7Rtko9kS63

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 5, 2021

इनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने-अपने अंदाज में टीम को बधाई दी। 

Chak De Fattey ! Burraaah

A landmark day for @TheHockeyIndia

After being down 3-1, INDIA fights back to win the bronze medal match 5-3, a first Olympic medal in #Hockey after 40 years. Mazaa aa gaya #IndvsGer pic.twitter.com/0T3ssVPnRG— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 5, 2021

Congratulations 🇮🇳 . Bronze in Hockey after 41 yrs . What a game. Proud of Indian Hockey. @TheHockeyIndia @Olympics pic.twitter.com/JkJVZYWNp3— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 5, 2021

Wow ! Wow !

Elated seeing the Indian Hockey Team coming back in grand style from being 3-1 down, fighting back and winning the bronze medal match against Germany, India's first medal in #Hockey since 1980 .#IndvsGer.

Many congratulations @TheHockeyIndia pic.twitter.com/gE2DBEnm5T— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 5, 2021

chat bot
आपका साथी