पानी के अंदर पुशअप मारते नजर आए क्रिस गेल, IPL 2021 के स्थगित होने के बाद मालदीव में कर रहे हैं मस्ती

क्रिस गेल की बात करें तो उनके लिए आइपीएल 2021 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए 8 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 25.42 की औसत से 178 रन बनाए थे। वो आइपीएल में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:22 PM (IST)
पानी के अंदर पुशअप मारते नजर आए क्रिस गेल, IPL 2021 के स्थगित होने के बाद मालदीव में कर रहे हैं मस्ती
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल (फोटो साभार- क्रिस गेल का इंस्टा अकाउंट)

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज इन दिनों मालदीव में हैं और अपना वक्त वहीं बिता रहे हैं। क्रिस गेल अपने बिंदास मिजाज के लिए जाने जाते हैं और उनकी जिंदा दिली किसी से छिपी नहीं है। हर वक्त चेहरे पर मुस्कान रखने वाले गेल इन दिनों मालदीव में जमकर मस्ती कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी सबके साथ शेयर भी कर रहे हैं। अब क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पानी के अंदर वर्कआउट कर रहे हैं, मछलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पुशअप मार रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333)

क्रिस गेल की बात करें तो उनके लिए आइपीएल 2021 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए 8 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 25.42 की औसत से 178 रन बनाए थे। हालांकि उन्होंने इस सीजन में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का गौरव जरूर हासिल किया। क्रिस गेल आइपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। आइपीएल में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम पर ही है। 

आपको बता दें कि, आइपीएल 2021 को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लीग दोबारा कब शुरू होगी इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस लीग के आयोजन के दौरान लगातार कोविड मामले सामने आने के बाद बीसीसीआइ ने इसे स्थगित का फैसला किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ के तीन लोग और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के ऋिद्धिमान साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था। 

chat bot
आपका साथी