दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, कोरोना का मात देकर टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक अच्छी खबर आई है। साउथ अफ्रीकाई टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोरोना वायरस को मात देकर टीम के साथ जुड़ गए हैं और वे अगले मैच के लिए सलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:59 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई खुशखबरी, कोरोना का मात देकर टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी
एनरिक नॉर्खिया कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले खेलने के बाद साउथ अफ्रीकाई तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन उनको क्वारंटाइन के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ये दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पहले से ही टूर्नामेंट से बाहर थे, जबकि अक्षर पटेल भी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, अब दिल्ली की टीम के लिए एनरिक नॉर्खिया के रूप में बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने के बाद क्वारंटाइन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ-साथ 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ वे चयन के उपलब्ध होंगे। उनको मैच के लिए मेडिकल टीम ने फिट घोषित कर दिया है। आइपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज ने शुक्रवार को आइपीएल के 14वें सीजन के लिए नेट्स में गेंदबाजी की।

एनरिक नॉर्खिया 6 अप्रैल को मुंबई पहुंचे थे, जहां दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती मैच खेलने हैं। उनका क्वारंटाइन बढ़ा दिया गया था, क्योंकि उनकी एक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जो कि झूठी निकली। उनके क्वारंटाइन की अवधि 13 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी, लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनको आइसोलेशन में रखा गया था। बाद में जब लगातार उनके कुछ कोविड 19 टेस्ट हुए तो उनको नेगेटिव पाया गया।

शुक्रवार को एक मीडिया बयान में दिल्ली कैपिटल्स ने कहा कि एनरिक नॉर्खिया ने आवश्यक टेस्ट पास कर लिए हैं और वे टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हीं के साथ मुंबई पहुंचे कगिसो रबादा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आइपीएल 2021 में अपना पहला मैच खेल लिया है। माना जा रहा है कि अगले मैच में वे टॉम कुर्रन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल करेंगे और कगिसो रबादा के साथ अपनी जोड़ी बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी