IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने किए दो बड़े ऐलान, श्रेयस अय्यर की जगह लेगा ये खिलाड़ी

IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना दूसरा मैच रिषभ पंत की कप्तानी में खेलना है। इससे पहले टीम की फ्रेंचाइजी ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है क्योंकि वे चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:40 PM (IST)
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने किए दो बड़े ऐलान, श्रेयस अय्यर की जगह लेगा ये खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर आइपीएल 2021 से बाहर हो चुके हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना दूसरा मैच गुरुवार 15 अप्रैल को खेलना है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली कैपिटल्स ने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ऑलराउंडर अक्षर पटेल के शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का जिम्मा इस बार रिषभ पंत के कंधों पर है।

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने ऐलान किया है कि चोटिल श्रेयस अय्यर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ अनिरुद्ध जोशी जुड़ने वाले हैं, जबकि कुछ सीमित समय के लिए अक्षर पटेल के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम शम्स मुलानी को साथ जोड़ रही है। अनिरुद्ध जोशी इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ रहे हैं, लेकिन उनको आइपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। 

कर्नाटक के 33 वर्षीय अनिरुद्ध जोशी (Aniruddha Joshi) एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वे 17 लिस्ट ए और 22 टी20 मैच खेल चुके हैं। वहीं, अगर बात शम्स मुलानी की करें तो वे अभी तक मुंबई की घरेलू टीम के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सके हैं। उनको पहली बार आइपीएल में मौका मिला है, लेकिन उनको सीमित समय के लिए ही टीम के साथ रखा जाएगा, क्योंकि अक्षर पटेल के स्वस्थ होने के बाद वे टीम से बाहर हो जाएंगे। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट लगी थी। बाद में उनके कंधे में फ्रैक्चर पाया गया, जिसके कारण सर्जरी करानी पड़ी। यही वजह रही कि वे आइपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए। यहां तक कि अगले कुछ महीने वे क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे, जबकि अक्षर पटेल को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। अभी तक उनकी आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आई है। 

chat bot
आपका साथी