महज 12 साल की लड़की ने डिजाइन की है टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस देश की जर्सी

ICC T20 World Cup 2021 के राउंड 1 के मैचों में स्काटलैंड की टीम जिस जर्सी को पहनकर उतरी है उस जर्सी को महज 12 साल की लड़की रेबेका डाउनी ने डिजाइन किया है। इस बात का खुलासा खुद स्काटलैंड क्रिकेट ने किया है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:14 PM (IST)
महज 12 साल की लड़की ने डिजाइन की है टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस देश की जर्सी
Scotland की टीम की kit इस लड़की ने डिजाइन की है (फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। ICC T20 World Cup 2021 के राउंड 1 के मैच स्काटलैंड की टीम भी खेल रही है, जिसके सुपर 12 में पहुंचने का चांस काफी ज्यादा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्काटलैंड की क्रिकेट टीम जिस किट को पहनकर मैदान पर उतरी है, उसे एक 12 साल की लड़की ने डिजाइन किया है। जी हां, ये सच है और इसका बात का खुलासा खुद स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया है।

स्काटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि टी20 विश्व कप 2021 के लिए किट को 12 साल की रेबेका डाउनी (Rebecca Downie) ने डिजाइन किया है। जिस उम्र में बच्चों को नए-नए कपड़े पहनने का शौक होता है, उस उम्र में रेबेका डाउनी ने अपने देश की क्रिकेट किट को ही डिजाइन कर कीर्तिमान रचा है। इसके लिए बोर्ड ने उनका धन्यवाद भी किया है।

क्रिकेट स्काटलैंड ने ट्विटर पर रेबेका की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "स्कॉटलैंड की किट डिजाइनर। हैडिंगटन की 12 वर्षीय रेबेका डाउनी। वह टीवी पर हमारे पहले गेम को देख रही थीं, गर्व से उस शर्ट को पहन हुई थीं, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया था। रेबेका का फिर से धन्यवाद!"

Scotland's kit designer 👇

12 year-old Rebecca Downie from Haddington 👋

She was following our first game on TV, proudly sporting the shirt she designed herself 👏

Thank you again Rebecca!#FollowScotland 🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 | #PurpleLids 🟣 pic.twitter.com/dXZhf5CvFD

— Cricket Scotland (@CricketScotland) October 19, 2021

टी20 विश्व कप 2021 में स्काटलैंड के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम एक मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम ने बांग्लादेश को 6 रन से हराया था। स्काटलैंड की टीम राउंड 1 में अपना दूसरा मैच आज पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेल रही है। स्काटलैंड को एक और मैच में ओमान से भिड़ना है। अगर टीम एक और मैच जीत जाती है तो फिर सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

chat bot
आपका साथी