युवराज सिंह T10 league में जमकर लगाएंगे छक्के, MS Dhoni की अकेडमी ने खूब किया अभ्यास

युवराज सिंह जिस अंदाज में प्रैक्टिस कर रहे थे उससे तो यही लगा कि वो पूरी तरह से इस बार टी 10 लीग में अपनी बल्लेबाजी का धार दिखाने के लिए तैयार हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 07:25 PM (IST)
युवराज सिंह T10 league में जमकर लगाएंगे छक्के, MS Dhoni की अकेडमी ने खूब किया अभ्यास
युवराज सिंह T10 league में जमकर लगाएंगे छक्के, MS Dhoni की अकेडमी ने खूब किया अभ्यास

 नई दिल्ली, जेएनएन। T10 league 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh)  दुबई में 15 नवंबर से शुरू हो रहे T10 league के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस लीग में युवराज सिंह मराठा अरेबियंस के आयकन खिलाड़ी हैं। हाल की में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह अब इस लीग में शानदार प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। युवी ने प्रैक्टिस के लिए MS Dhoni के अकेडमी को चुना। 

युवराज सिंह ने मंगलवार को दुबई में स्थित महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) के क्रिकेट अकेडमी में जमकर अभ्यास किया। प्रैक्टिस के दौरान युवी अकेडमी में बड़े-बड़े छक्के लगाते नजर आए। युवराज सिंह जिस अंदाज में प्रैक्टिस कर रहे थे उससे तो यही लगा कि वो पूरी तरह से इस बार टी 10 लीग में अपनी बल्लेबाजी का धार दिखाने के लिए तैयार हैं। 

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी ने दुबई में साल 2017 में अपनी पहली क्रिकेट अकेडमी खोली थी। धौनी ने इस अकेडमी को खोलने के लिए दुबई पेसिफिक स्पोर्ट्स क्लब के साथ टाइ-अप किया और अपनी अकेडमी में ट्रेनिंग के लिए कई नामी क्रिकेटर्स को जोड़ा। उनकी इस की अकेडमी से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी जुड़े हुए हैं। इस एकेडमी में सभी सुविधाएं हैं और बीसीसीआइ के लेवल 3 कोच भी यहां पर खिलाड़ियों को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 

दुबई में स्थित धौनी की इस क्रकेट अकेडमी में पावर हिटिंग कोर्स भी किया जाता है। इसमें टी 20 और टी 10 लीग (T10 league 2019) में खेलने को लेकर स्पेशल पॉवर हिटिंग शॉट्स सिखाए जाते हैं। युवराज सिंह (Yuvi) ने इसी अकेडमी में जाकर पॉवर हिटिंग शॉट्स को आजमाया और जमकर शॉट्स लगाए। युवराज सिंह के अलावा इस बार इस लीग में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) भी नजर आएंगे। युवराज सिंह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के बड़े हीटर के तौर पर जाने जाते हैं। टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह इकलौते बल्लेबाज हैं और मराठा अरेबियंस को अपने इस स्टार खिलाड़ी से उसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। 

chat bot
आपका साथी