विराट कोहली ने तोड़ा शिखर धवन का रिकार्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

IPL 2021 विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आइपीएल करियर का 47वां अर्धशतक लगाया और इस लीग में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। अपनी इस पारी के बाद उन्होंने शिखर धवन का रिकार्ड भी तोड़ा।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:20 PM (IST)
विराट कोहली ने तोड़ा शिखर धवन का रिकार्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने कोहली (फोटो- एएनआई)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आइपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छी पारी खेली और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टी20 करियर में दस हजार रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा इस अर्धशतक के साथ विराट कोहली ने शिखर धवन के एक रिकार्ड को भी तोड़ दिया। 

विराट कोहली ने तोड़ा शिखर धवन का रिकार्ड

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आइपीएल करियर का 47वां अर्धशतक लगाया और इस लीग में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। अपनी इस पारी के बाद उन्होंने शिखर धवन का रिकार्ड भी तोड़ा जिन्होंने आइपीएल में 46 बार ये कमाल किया है और दूसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 41 बार ये कमाल किया है। 

आइपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज-

47 - विराट कोहली

46 - शिखर धवन

41 - रोहित शर्मा

आइपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज- 

54 - डेविड वार्नर

47 - विराट कोहली

46 - शिखर धवन

43 - एबी डिविलियर्स

41 - रोहित शर्मा

इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली व ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। विराट कोहली ने जहां 42 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 37 गेंदों पर 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। देवदत्त इस मैच में बिना रन बनाए ही आउट हो गए तो वहीं एबी का बल्ला फिर नहीं चला और वो 11 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के लिए केएस भरत ने 32 रन की पारी खेली। 

chat bot
आपका साथी