T20WC में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड है युवराज सिंह के नाम, लगाए हैं इतने छक्के

T20 world cup 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड युवराज सिंह के नाम है तो वहीं ओवर आल इस मामले में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 60 छक्के लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:57 PM (IST)
T20WC में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड है युवराज सिंह के नाम, लगाए हैं इतने छक्के
युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2021 अगले महीने यूएई और ओमान में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में इस बार 12 टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे को चुनौती देंगे। 17 अक्टूबर के खेले जाने वाले इस विश्व कप में सबकी निगाहें हर टीम के हिटर्स पर टिकी होंगी जो बेखौफ होकर रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले यानी आखिरी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में खेली गई थी। इसके चार साल के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। इस बार इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों में कुछ पुराने चेहरे होंगे तो कुछ नए चेहरे भी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। 

क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

बात टी20 वर्ल्ड कप की हो और इसमें छक्के लगाने की चर्चा ना की जाए तो कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार साल 2007 में हुआ था और अब तक कुल 6 बार इसका आयोजन किया जा चुका है। पिछले छह टी20 वर्ल्ड कप में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इसमें क्रिस गेल नंबर एक पर हैं। क्रिस गेल ने अब तक इस इवेंट में सबसे ज्यादा कुल 60 छक्के लगाए हैं। 

वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। युवी ने भारत के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 33 छक्के लगाए हैं। हालांकि भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं इस इवेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर शेन वाटसन हैं जिनके नाम पर कुल 31 छक्के दर्ज हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

60 - क्रिस गेल

33 - युवराज सिंह

31 - शेन वाटसन

30 - एबी डिविलियर्स

25 - महेला जयवर्धने

chat bot
आपका साथी