T20 WC 2021: मार्श ने फाइनल में झटका बड़ा अवार्ड, सबसे पहले इस भारतीय धुरंधर ने जीता था इसे

सबसे पहले आइसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड हासिल करने का मौका भारतीय आल राउंडर इरफान पठान को मिला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2007 के रोमांचक मुकाबले में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM (IST)
T20 WC 2021: मार्श ने फाइनल में झटका बड़ा अवार्ड, सबसे पहले इस भारतीय धुरंधर ने जीता था इसे
टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाते आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी(फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। रविवार 14 नवंबर को दुबई में आइसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट की करारी मात देकर ट्राफी उठाई। इस जीत में टीम के आलराउंडर की खेली 77 रन की नाबाद पारी सबसे अहम रही। उनको इस शानदार खेल के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। फाइनल में सबसे पहले यह अवार्ड भारतीय आल राउंडर को दिया गया था।

सबसे पहले आइसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड हासिल करने का मौका भारतीय आल राउंडर इरफान पठान को मिला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2007 के रोमांचक मुकाबले में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को 2009 में हासिल किया। उन्होंने फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 54 रन बनाने के साथ 1 विकेट चटकाया था।

T20 WC 2021:आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान बोले- शर्म की बात है जीत नहीं पाए

तीसरी खिताब इंग्लैंड ने जीता था और क्रेग कीजवेटर को 63 रन की पारी के लिए 2010 में यह अवार्ड दिया गया था। वेस्टइंडीज इसके बाद टी20 विश्व चैंपियन बनी थी और 78 रन बनाने के साथ 1 विकेट चटकाने वाले मार्लन सैमुअल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया था। श्रीलंका की टीम ने 2014 में भारत को हराकर यह खिताब जीता था। फाइनल में कुमार संगकारा को नाबाद 85 रन की पारी के लिए यह अवार्ड दिया गया था।

The moment which whole of Australia has been waiting for 🏆 #T20WorldCup #T20WorldCupFinal pic.twitter.com/Xevw3O9lhD— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 14, 2021

साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी और इस बार भी प्लेयर आप द मैच सैमुअल ही बने। उन्होंने नाबाद 85 रन की पारी खेली थी। 2021 में इस खिताब पर आस्ट्रेलिया ने पहली बार कब्जा जमाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 77 रन की नाबाद पारी खेलने वाले मिचेल मार्श ने यह अवार्ड हासिल किया।

chat bot
आपका साथी