T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज, रोहित व युवराज लिस्ट में शामिल

रोहित शर्मा ने दाहिने हाथ के बल्लेबाज के तौर पर T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:35 PM (IST)
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज, रोहित व युवराज लिस्ट में शामिल
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज, रोहित व युवराज लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। टी20 क्रिकेट की खूबसूरती की इस पर निर्भर है कि इसमें कौन बल्लेबाज कितनी तेजी से रन बना सकता है। इस प्रारूप में हर टीम के पास सिर्फ 20 ओवर होते हैं और यहां पर ज्यादा सोचने समझने का वक्त नहीं होता है। ऐसे हालात में टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो मैदान पर जाए और चार्ज करे। दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 क्रिकेट में अपना अच्छा खासा नाम बना चुके हैं और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम पर दर्ज कर चुके हैं। इनमें से एक नाम टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा भी हैं। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जिनके छक्कों की संख्या अब तक 127 है। रोहित एक आक्रामक ओपनर बल्लेबाज हैं जो गेंद को आसानी से छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं और ये आंकड़ा ये भी जाहिर करता है कि वो कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल है जिन्होंने 119 छक्के लगाए हैं तो वहीं आरोन फिंच 2 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 127 छक्के

मार्टिन गप्टिल- 119 छक्के

आरोन फिंच- 92 छक्के

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई तूफानी बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं जो छक्के लगाने में मास्टर हैं या फिर रह चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के कोलिन मुनरो को नाम पर है। उन्होंने अब तक कुल 107 छक्के लगाए हैं तो वहीं क्रिस गेल 105 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इयोन मोर्गन 105 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने गेल से ज्यादा मैचों में इतने छक्के लगाए हैं जिस वजह से वो उनके बाद हैं। वहीं डेविड वार्नर 89 और युवराज सिंह 74 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

कोलिन मुनरो- 107 छक्के

क्रिस गेल- 105 छक्के

इयोन मोर्गन 105 छक्के

डेविड वार्नर- 89 छक्के

युवराज सिंह- 74 छक्के

chat bot
आपका साथी