IPL 2021: रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे

IPL 2021 मुंबई इंडियंस के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइपीएल में अब इस टीम के खिलाफ वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और गेल को पीछे छोड़ दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:39 PM (IST)
IPL 2021: रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2021 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तेज पारी खेली। हालांकि वो अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 30 गेंदों पर सामना करते हुए 3 छक्के व इतने ही चौके अपनी पारी के दौरान लगाए और 44 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान लगाए गए इन तीन छक्कों की मदद से रोहित अब इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

आइपीएल में रोहित शर्मा से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल पहले स्थान पर थे, लेकिन अब वो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। क्रिस गेल ने दिल्ली के खिलाफ आइपीएल में अब तक कुल 37 छक्के लगाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा अब उनसे आगे निकल गए हैं। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में तीन छक्के लगाने के साथ ही वो इस टीम के खिलाफ इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक दिल्ली के खिलाफ कुल 39 छक्के लगाए हैं। 

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

39 छक्के - रोहित शर्मा

37 छक्के - क्रिस गेल

32 छक्के - शेन वॉटसन

32 छक्के - युवराज सिंह

30 छक्के - MS Dhoni

इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 24 रन जबकि ईशान किशन ने 26 रन की पारी खेली। जयंत यादव ने भी 23 रन बनाए तो वहीं डिकॉक एक रन बनाकर आउट हुए। हार्दिंक पांड्या अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं क्रुणाल पांड्या ने एक रन बनाए। किरोन पोलार्ड नहीं चले और सिर्फ 2 रन बनाए। वहीं दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने चार विकेट लिए। 

chat bot
आपका साथी