रोहित शर्मा ने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में अपने देश की तरफ से लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, गेल व अफरीदी काफी पीछे

रोहित शर्मा ने जीते हुए मैचों में भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के और अफरीदी व क्रिस गेल जैसे दिग्गज उनसे पीछे हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:04 PM (IST)
रोहित शर्मा ने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में अपने देश की तरफ से लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, गेल व अफरीदी काफी पीछे
रोहित शर्मा ने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में अपने देश की तरफ से लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, गेल व अफरीदी काफी पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस वक्त को क्रिस गेल के नाम पर है जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी काबिज हैं। वहीं भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वैसे रोहित भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित छक्के के मामले में क्रिस गेल व शाहिद अफरीदी से पीछे हैं, लेकिन जब बात जीते हुए मुकाबलों में अपने देश की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने की हो तो रोहित दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। 

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जीते हुए मैचों में अपने देश की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में जितने भी मुकाबले अब तक खेले हैं और उनमें से भारत ने जितने भी मैच जीते हैं उनमें रोहित शर्मा ने 318 छक्के लगाए हैं। इसमें क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट के जीते हुए मुकाबले हैं। वहीं अपने देश के लिए जीते हुए मैचों में छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने कुल 299 छक्के जीते हुए मैचों में लगाए थे। तो वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 264 छक्के जड़े हैं। 

जीते हुए मैचों में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

रोहित शर्मा - 318 छक्के

शाहिद अफरीदी - 299 छक्के

क्रिस गेल - 264 छक्के

सनथ जयसूर्या - 246 छक्के

ब्रैंडन मैकुलम - 242 छक्के

एबी डिविलियर्स - 238 छक्के

इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं और उनके नाम पर 534 छक्के दर्ज हैं। वहीं शाहिद अफरीदी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 476 छक्के लगाए थे जबकि रोहित शर्मा अब तक कुल 423 छक्के लगा चुके हैं। भारत की तरफ से रोहित से बाद सबसे ज्यादा छक्के अंतरराष्ट्रीय मैचों में MS Dhoni ने लगाए हैं और इसकी संख्या 359 है। 

chat bot
आपका साथी