रोहित शर्मा ने 5000 रन का आंकड़ा छुआ, विराट कोहली और सुरेश रैना की लिस्ट में हुए शुमार

IPL 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में जैसे ही अपनी पारी का दूसरा रन बनाया। वैसे ही वे टूर्नामेंट के 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 08:43 PM (IST)
रोहित शर्मा ने 5000 रन का आंकड़ा छुआ, विराट कोहली और सुरेश रैना की लिस्ट में हुए शुमार
IPL में रोहित शर्मा के 5 हजार रन पूरे। (फोटो ANI)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने आइपीएल के इस 13वें मैच में जैसे ही पंजाब के खिलाफ अपनी पारी का दूसरा रन लिया। वैसे ही वे टूर्नामेंट के 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। उनसे पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों ने ये कमाल किया है।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले से ही नंबर तीन पर थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ उन्होंने एक माइलस्टोन और हासिल कर लिया। रोहित शर्मा अब आइपीएल के इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली और सुरेश रैना ही ये कमाल कर सके हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने सुरेश रैना और विराट कोहली से काफी ज्यादा मैच खेले हैं, लेकिन विराट और रैना ने ज्यादातर मौकों पर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की है, जबकि रोहित ने मध्य क्रम में।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मैच में दूसरे ओवर की पहली गेंद का सामना किया। मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर रोहित ने कवर के ऊपर से चौका लगाया। इस तरह उन्होंने IPL के 192वें मैच में 5 हजार रन पूरे किए। इससे पहले उन्होंने 191 मैचों की 186 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 4998 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 31.63 का था। वहीं, 130.97 के स्ट्राइकरेट से उन्होंने आइपीएल में रन बनाए हैं। आइपीएल में हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा ने एक शतक के साथ 37 अर्धशतक जड़े हैं। रोहित अब तक 436 चौके और 201 छक्के भी आइपीएल में जड़ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी