रोहित शर्मा ने 12 रन बनाकर भी किया कमाल, छक्का लगाने के मामले में निकले सबसे आगे

India vs South Africa रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए और इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 12:08 AM (IST)
रोहित शर्मा ने 12 रन बनाकर भी किया कमाल, छक्का लगाने के मामले में निकले सबसे आगे
रोहित शर्मा ने 12 रन बनाकर भी किया कमाल, छक्का लगाने के मामले में निकले सबसे आगे

 नई दिल्ली, जेएनएन। India vs South Africa 2nd t20 match: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे टी 20 मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन अपनी 12 रन की पारी के बावजूद वो इस टीम के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

रोहित शर्मा ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेेबाज रोहित शर्मा बन गए। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। मोहाली में रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों पर 12 रन बनाए जिसमें दो छक्के शामिल थे। इन छक्कों के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ  उनके छक्कों की संख्या 14 पहुंच गई। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। रैना के नाम पर इस टीम के खिलाफ टी 20 मैचों में कुल 13 छक्के दर्ज हैं। 

रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 12 मैचों की 11 पारियों में 35.30 की औसत से कुल 353 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ रोहित का बेस्ट स्कोर 106 रन है। उनका स्ट्राइक रेट 134.73 का रहा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ 39 चौक व 14 छक्के लगाए हैं। वहीं रन के मामले में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने 12 मैचों में 339 रन बनाए हैं। रैना ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक जड़ा है और उनका बेस्ट स्कोर 101 रन है। रैना ने प्रोटियाज के खिलाफ 34 चौक व 13 छक्के लगाए हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी