पृथ्वी शॉ ने तूफानी पारी से छोड़ा वीरेंद्र सहवाग को पीछे, IPL 2021 में बनाया सबसे तेज अर्धशतक

दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 18 गेंद पर धमाकेदार हाफ सेंचुरी जमाई और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। 14वें सीजन में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के साथ ही वह आइपीएल में दिल्ली की तरफ से ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 11:27 PM (IST)
पृथ्वी शॉ ने तूफानी पारी से छोड़ा वीरेंद्र सहवाग को पीछे, IPL 2021 में बनाया सबसे तेज अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में गुरुवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में सीजन का सबसे तेज अर्धशतक देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 18 गेंद पर धमाकेदार हाफ सेंचुरी जमाई और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। 14वें सीजन में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के साथ ही वह आइपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे पृथ्वी ने अपने ही आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की। 41 गेंद पर 82 रन की पारी खेलने वाले ओपनर ने टीम के 7 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। पृथ्वी ने पारी की शुरुआत पहले ओवर में 6 लागतार चौके लगाकर किए। इस मैच में इस बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जमाया।

ipl 2021 का सबसे तेज अर्धशतक

पृथ्वी अब इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 18 गेंद पर 9 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 50 रन पूरा किया। दीपक हुड्डा ने 20 गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। 18 गेदं पर ऐसा करते हुए पृथ्वी ने दीपक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली की तरफ से IPL का सबसे तेज अर्धशतक

टूर्नामेंट के इतिहास में दिल्ली की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस मौरिस के नाम पर दर्ज है। 2016 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ उन्होंने 17 गेंद पर ऐसा किया था। वहीं 2019 में रिषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ 18 गेंद पर ऐसा किया था और अब 18 गेंद पर ही पृथ्वी ने कोलकाता के खिलाफ यह कमाल कर दिखाया। 20 गेंद पर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड आज के इस मुकाबले में इस बल्लेबाज ने तोड़ डाला।  

chat bot
आपका साथी