पृथ्वी शॉ ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया, लेकिन लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर है रोहित शर्मा के नाम

Vijay Hazare Trophy 2021 मुंबई के ओपनर बल्लेबाज व कप्तान पृथ्वी शॉ ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 227 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बना डाले तो वहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 58 गेंदों पर 133 रन बना डाले।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 02:33 PM (IST)
पृथ्वी शॉ ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया, लेकिन लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर है रोहित शर्मा के नाम
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Hazare Trophy 2021: विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में मुंबई के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोल रहा है। अब उन्होंने लीग मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद 227 रन की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में ये मुंबई के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर तो रहा ही साथ ही साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। लिस्ट ए क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए जबकि सहवाग अब चौथे नंबर पर खिसक गए जो पहले तीसरे स्थान पर थे। 

पृथ्वी ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा हैं नंबर वन

पुुुडुचेरी के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने 152 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 227 रन की पारी खेली और इस पारी के अंदर में उन्होंने 5 छक्के व 31 चौके जड़े। अपनी इस पारी के दम पर वो लिस्ट एक क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग थे जिनके नाम पर 219 रन दर्ज थे और अब पृथ्वी की इस पारी के बाद सहवाग खिसककर चौथे स्थान पर आ गए। लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित 264 रन के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं रन के साथ शिखर धवन दूसरे स्थान हैं। 

लिस्ट ए में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 4 भारतीय बल्लेबाज-

264 रन- रोहित शर्मा (इंडिया)

248 रन- शिखर धवन (इंडिया-ए)

227 रन- पृथ्वी शॉ (मुंबई)

219 रन- वीरेंद्र सहवाग (इंडिया)

मुंबई की पारी

पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी हुई और इस टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 457 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पृथ्वी शॉ ने जहां नाबाद 227 रन की पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने महज 58 गेंदों पर तूफानी 133 रन की पारी खेली और 4 छक्के व 22 चौके जड़े। वहीं यशस्वी जयसवाल ने 10 रन तो आदित्य तारे ने 56 रन का योगदान दिया। 

chat bot
आपका साथी