6 फीट 8 इंच के गेंदबाज की तेज रफ्तार गेंद पर दंग रह गए पांड्या, दो टुकड़ों में बंटा बल्ला

Kyle Jamieson breaks krunal Pandya bat मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान 19 ओवर मे काइले जैमिसन ने एक तेज रफ्तार यॉर्कर डाली। यह गेंद इतनी तेज थी की क्रुणाल के बल्ले से लगी तो उनका बल्ला दो टुकड़ों में बंट गया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:13 AM (IST)
6 फीट 8 इंच के गेंदबाज की तेज रफ्तार गेंद पर दंग रह गए पांड्या, दो टुकड़ों में बंटा बल्ला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के खिलाड़ी- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच का इंतजार सभी को था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहले खिताब की तलाश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आमने सामने थी। विराट कोहली ने टॉस जीता और मुंबई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी के आगे रोहित की टीम महज 159 रन ही बना पाई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए रोहित शर्मा और क्रिस लिन ने शुरुआत की। कोहली की शानदार फिल्डिंग पर रोहित रन आउट हुए। लिन ने एक छोर पर आक्रमण जारी रखा दूसरी तरफ से विकेट लगातार गिरते रहे। लिन ने 35 गेंद पर 49 रन की पारी खेली और वह टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज रहे। निर्धारित 20 ओवर में टीम 9 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। 

Jamieson breaking tha bat of krunal Pandya and kohli getting hit by the ball on the cheek.. Rohit getting run out.. What more can you ask from the 1st match#MumbaiIndians #IPL2021 pic.twitter.com/t5Rz2Xz6hj

— Mohit Singhania♻️ (@doctor_chandler) April 9, 2021

यॉर्कर पर क्रुणाल पांड्या का टूटा बल्ला

मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान 19 ओवर मे काइले जैमिसन ने एक तेज रफ्तार यॉर्कर डाली। यह गेंद इतनी तेज थी की क्रुणाल के बल्ले से लगी तो उनका बल्ला दो टुकड़ों में बंट गया। गेंद बल्ले के जड़ में जाकर टकराई और बल्ले का हत्था उनके हाथ में रह गया जबकि निचला हिस्सा टूट कर मैदान पर गिर गया।  

हर्षल ने रचा इतिहास 

4 ओवर में हर्षल ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। ऐसा करने के साथ ही इस गेंदबाज का नाम इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट लेने वाले हर्षल पहले गेंदबाज बने। इससे पहले कोई भी गेंदबाज पिछले 13 सीजन में यह कमाल नहीं कर पाया था। 

chat bot
आपका साथी