मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए IPL में अलग-अलग नियम, अंपायर ने नहीं मानी थी केएल राहुल विनती

दो दिन पहले ही पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में हालात वैसे ही थे जैसे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में दिखे। गेंद गीली थी जिसे राहुल बदलना चाहते थे लेकिन अंपायर ने मना कर दिया था।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:45 PM (IST)
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए IPL में अलग-अलग नियम, अंपायर ने नहीं मानी थी केएल राहुल विनती
पंजाब किंग्स की टीम के खिलाड़ी- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में बुधवार को खेल गए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। दो दिन पहले ही पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में हालात वैसे ही थे जैसे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में दिखे। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए गेंद गीली हो गई थी और कप्तान केएल राहुल के बार बार अंपायर को बताने पर भी उन्होंने इसे नहीं बदला। वहीं मुंबई इंडियंक के कप्तान रोहित शर्मा के अंपायर को बोलने के बाद बुधवार के मुकाबले में गेंद बदल दिया गया।

आइपीएल के 13वें मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए 13वें ओवर के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर के गेंद गीला होने की बात करते हुए इसे बदलने की गुजारिश की और गेंद बदलकर उनको सूखी गेंद दे दी गई। ऐसा ही कुछ पंजाब के कप्तान केएल राहुल के साथ हुआ था उन्होंने अंपायर को गेंद बदलने को कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मैच खत्म होने के बाद केएल राहुल ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अंपायर को बार बार यह कहा कि गेंद गीली हो चुकी है। इसे बदल दीजिए मेरे गेंदबाजों के लिए इसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है। अंपायर ने राहुल को कहा कि नियम के मुताबिक ऐसा करना संभव नहीं है।

राहुल और रोहित के लिए अलग नियम क्यों

11वें मुकाबले के दौरान राहुल ने जब अंपायर को गीली गेंद दिखाकर इसे बदलने की गुजारिश की तो उसे नहीं माना गया। जबकि 13वें मुकाबले के दौरान 13 ओवर के बाद जब रोहित ने अंपायर से ऐसी ही गुजारिश की तो अंपायर ने गेंद का डब्बा मंगवाया और फिर सूखी गेंद मुंबई की टीम के गेंदबाजों को दी गई।

chat bot
आपका साथी