Ind vs SA: रोहित शर्मा ने सबसे कम पारियों में लगाया छक्कों का अर्धशतक, MS Dhoni छूट गए पीछे

Ind vs SA रोहित शर्मा इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 19 छक्के अब तक लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:13 AM (IST)
Ind vs SA: रोहित शर्मा ने सबसे कम पारियों में लगाया छक्कों का अर्धशतक, MS Dhoni छूट गए पीछे
Ind vs SA: रोहित शर्मा ने सबसे कम पारियों में लगाया छक्कों का अर्धशतक, MS Dhoni छूट गए पीछे

 नई दिल्ली, जेएनएन। India vs South Africa Ranchi test series 2019: रोहित शर्मा (Rohit Shamra) ने रांची टेस्ट मैच (Ranchi test match) की पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ठोक दिया। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 255 गेंदों का सामना करते हुए 212 रन की पारी खेली जिसमें 6 शानदार छक्के भी शामिल थे। रोहित ने अपना दोहरा शतक भी छक्के लगाकर पूरा किया और वो पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 50 के पार पहुंचा दी। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज छक्का लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। 

रोहित ने MS Dhoni व सहवाग जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि अपने टेस्ट करियर की 51वीं पारी में हासिल कर ली। इससे पहले ये कमाल करने वाले बल्लेबाज MS Dhoni थे जिन्होंने टेस्ट मैच की 78 पारियों में रोहित से पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे किए थे। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 92 पारियों में ये कमाल किया था। वहीं कपिल देव ने 154 और सौरव गांगुली ने 161 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। 

वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 50 छक्के पूरे करने के मामले में पहले स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने 46 पारियों में ये कामयाबी हासिल की थी। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 51 पारी

महेंद्र सिंह धौनी- 78 पारी

वीरेंद्र सहवाग- 92 पारी

कपिल देव- 154 पारी

सौरव गांगुली- 161 पारी

शाहिद अफरीदी- 46 पारी (ओवर ऑल)

इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के छक्के

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की अब तक की चार पारियों में 132.25 की औसत से 529 रन बनाए हैं और कुल 19 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने लगाने का भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।  

chat bot
आपका साथी