हर्षल पटेल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड और रच दिया इतिहास, मुंबई के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

IPL 2021 के पहले ही मैच में आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए ऐसा काम कर दिया जो अब तक आइपीेएल इतिहास में किसी ने भी नहीं किया था। कमाल की बात ये रही कि उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:57 PM (IST)
हर्षल पटेल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड और रच दिया इतिहास, मुंबई के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
हर्षल पटेल ने मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लिए (फोटो- बीसीसीआइ/आइपीएल)

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के ओपनर मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी के गेंदबाजों ने पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को खुलकर नहीं खेलने दिया। आरसीबी की अनुशासित गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज हर्षल पटेल रहे जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके और आइपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बेस्ट गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

हर्षल पटेल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड और रचा इतिहास

हर्षल पटेल से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बेस्ट गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित जब मुंबई के लिए नहीं खेलते थे तब उन्होंने इस टीम के खिलाफ 6 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए थे। अब हर्षल पटेल ने 27 रन देकर 5 विकेट लेकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वो आइपीएल में मुंबई के खिलाफ इस लीग में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने और इतिहास रच दिया साथ ही ये हर्षल के आइपीएल करियर की बेस्ट गेंदबाजी भी रही। यही नहीं वो आरसीबी की तरफ से भी मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बेस्ट गेंदबाज करने वाले गेंदबाज-

हर्षल पलेट - 5/27

रोहित शर्मा - 4/6

एस बद्री - 4/9

हर्षल पटेल ने बतौर अकैप्ड प्लेयर किया शानदार प्रदर्शन

हर्षल पटेल ने आइपीएल में बतौर अनकैप्ड गेंदबाज तीसरा सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। आइपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे बेस्ट प्रदर्शन अंकित राजपूत के नाम पर है जिन्होंने 2018 में 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 

आइपीएल में अनकैप्ड गेंदबाज द्वारा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन-

-5/14- अंकित राजपूत, पंजाब बनाम हैदराबाद- 2018

-5/20- वरुण चक्रवर्ती, कोलकाता बनाम दिल्ली- 2020

-5/27- हर्षल पटेल- बैंगलोर बनाम मुंबई- 2021

आइपीएल 2021 के पहले ही मैच में मुंबई के खिलाफ हर्षल पटेल ने पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या और मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया। इस मैच में मुंबई के लिए क्रिस लिन ने 49 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 31 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया तो वहीं ईशान किशन ने 28 रन बनाए। 

chat bot
आपका साथी