रिषभ पंत समेत चार खिलाड़ियों पर दिल्ली कैपिटल्स ने दिखाया भरोसा, जानिए किसे मिली कितनी रकम

IPL2022 retention दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें रिषभ पंत पहले स्थान पर हैं। रिषभ पंत को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ की रकम देकर अपने साथ बनाए रखा है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:21 PM (IST)
रिषभ पंत समेत चार खिलाड़ियों पर दिल्ली कैपिटल्स ने दिखाया भरोसा, जानिए किसे मिली कितनी रकम
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आइपीएल 2021 सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले रिषभ पंत पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन किया। इससे साफ हो गया है कि अगले सीजन में रिषभ पंत दिल्ली के कप्तान होंगे। वहीं रिषभ पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शा, अक्षर पटेल और एनरिच नार्त्जे को अपनी टीम में बनाए रखा है। 

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने इस सीजन के कप्तान रिषभ पंत को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया तो वहीं भारतीय आलराउंडर अक्षर पटेल को रिटेन करने के लिए 9 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली ने अपने ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शा को रिटेन के लिए के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए तो वहीं तेज गेंदबाज एनरिच नार्त्जे को रिटेन करने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए। 

How is that for a retention list, @delhicapitals fans❓#VIVOIPLRetention pic.twitter.com/x9dzaWRaCR

— IndianPremierLeague (@IPL) November 30, 2021

दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

रिषभ पंत- 16 करोड़

अक्षर पटेल- 9 करोड़

पृथ्वी शा- 7 करोड़ 50 लाख

एनरिच नार्त्जे- 6 करोड़ 50 लाख

दिल्ली की टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के रिटेन करने के लिए इस टीम ने 39 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि अभी उसके पर्स में कुल 51 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। दिल्ली की टीम ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर अपना भरोसा नहीं दिखाया और उन्हें रिटेन नहीं किया। दिल्ली की टीम ने इस सीजन में रिषभ पंत की कप्तानी में प्लेआफ में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंचे। इस टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया जिन्होंने साल 2020 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। इस सीजन में श्रेयस अय्यर की जगह रिषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने खुद को साबित करके भी दिखाया। 

chat bot
आपका साथी