ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, सबसे सफल T20I विकेटकीपर बनीं

महिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप (T20I) में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गईं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 02:50 PM (IST)
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, सबसे सफल T20I विकेटकीपर बनीं
T20I) में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बनीं एलिसा हीली। (एएनआइ)

ब्रिसबेन, एएनआइ/आइएएनएस। महिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने रविवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप (T20I) में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गईं। उन्होंने यह उपलब्धी ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी 20 मैच में हासिल की। इस मैच में ऑस्टेलियाई महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की पारी 19.2 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। ऑस्टेलिया ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिली ने इस मैच में एक कैच लिया और एक स्टंप किया। साथ ही 33 रनों की पारी खेली।

धौनी ने भारत के लिए 98 टी-20 मैच खेले हैं और बतौर विकेटकीपर उनके नाम 91 शिकार है। वहीं , हिली ने ऑस्टेलिया के लिए 114 टी-20 मैच खेले हैं और उनके नाम 92 शिकार हो गया है। धौनी वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के बाद, हीली ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज  में खेलेंगी।

इस मामले में इंग्लैंड की सारा टेलर तीसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम पर 74 शिकार है। इसके बाद न्यूजीलैंड की राशेल प्रीस्ट (72) नंबर आता है। उसके बाद वेस्टइंडिज मेरिसा एगुइलेरा (70) हैं। वेस्टइंडीज के ही दिनेश रामदीन 63 शिकार के साथ इस सूची में अगले स्थान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम 61 शिकार के साथ उनके पीछे हैं। साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड बनाया है। बाउचर ने 15 साल के लंबे करियर में 467 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 998 शिकार किए हैं। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट (396 खेलों में 905) और धौनी (538 मैचों में 829) हैं। विकेट के पीछे सबसे तेज, धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 195 स्टंपिंग किए हैं, जो किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक है।

chat bot
आपका साथी