Aus vs NZ: बीच मैदान पर हवा में उड़ते HAT को पाकिस्तानी अंपायर ने उछलकर लपका, देखिए वीडियो

मैदान पर फील्डिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार के बीच अलग ही मैच देखने को मिला।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 12:37 PM (IST)
Aus vs NZ: बीच मैदान पर हवा में उड़ते HAT को पाकिस्तानी अंपायर ने उछलकर लपका, देखिए वीडियो
Aus vs NZ: बीच मैदान पर हवा में उड़ते HAT को पाकिस्तानी अंपायर ने उछलकर लपका, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को पहली पारी में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरी कीवी टीम महज 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 250 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

पर्थ स्टेडियम पर खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा नजर आ रहा है। मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी में बल्लेबाजों की हालत बुरी रही। 150 रन से पहले ही टीम से सभी स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छा कर रही थी तो खिलाड़ी भी मस्ती मजा के मूड में थे।

Are we playing frisbee or cricket? #AUSvNZ pic.twitter.com/PFzyZyUdAa

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2019

स्मिथ ने अलीम डार की तरफ उछाली हैट

मैदान पर फील्डिंग के दौरान पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार के बीच अलग ही मैच देखने को मिला। स्मिथ ने फील्डिंग करते वक्त हेलमेड लगाया और अपनी हैट अंपायर अलीम की तरफ हवा में उछाल दिया। उन्होंने भी पूरी चपलता दिखाते हुए हवा में उछलकर हैट को लपका और फिर उसे अपने पास रखा।

ये भी पढ़ें:- स्मिथ ने हवा में 'उड़ते हुए' पकड़ा कैच, न्यूजीलैंड के कप्तान केन के उड़े होश!

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को महज 166 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी में मार्नस लाबुशाने ने 143 रन की बेहतरीन पारी खेली। लाबुशाने का यह लगातार तीसरा टेस्ट शतक था। 240 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने यह पारी खेली।

गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट चटकाए। 18 ओवर की गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 52 रन खर्च किए और 5 अहम सफलता हासिल की। स्टार्क के अलावा नाथन लियोन ने 2 जबकि जोस हेजलवुड ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। हेलजवुड चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी