IND vs PAK: क्या रोहित-शिखर की जोड़ी में लगी थी रेस, कौन तोड़ेगा ज्यादा रिकॉर्ड्स?

अब देखते हैं कि इस मैच में इन दोनों जोड़ीदारों ने कौन- कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

By Lakshya SharmaEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:09 PM (IST)
IND vs PAK: क्या रोहित-शिखर की जोड़ी में लगी थी रेस, कौन तोड़ेगा ज्यादा रिकॉर्ड्स?
IND vs PAK: क्या रोहित-शिखर की जोड़ी में लगी थी रेस, कौन तोड़ेगा ज्यादा रिकॉर्ड्स?

नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटकर बता दिया कि हर लिहाज से मजबूत वही है। भारतीय ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी का जो हाल किया उसे देखकर हर भारतीय फैंस उत्सुक है। 

सुपर फोर मैच में पाकिस्तान के खिलाफ धवन और रोहित शर्मा का बल्ला फिर से गरजा और दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाए। धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया वहीं ये उनका 15 वां शतक था। इस मैच में रोहित ने भी शतक लगाया और इन दोनों बल्लेबाजों ने कई कमाल के रिकॉर्ड्स बना दिए।  अब देखते हैं कि इस मैच में इन दोनों जोड़ीदारों ने कौन- कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

15 शतक शिखर धवन भारत की ओर से लगा चुके हैं। बायें हाथ के भारतीय बल्लेबाजों में उन्होंने 14 शतक लगाने वाले युवराज को पीछे छोड़ा। इस मामले में सबसे आगे 22 शतक लगाने वाले सौरव गांगुली है

3 बड़े टूर्नामेंट विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में दो-दो शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बने शिखर धवन

300 छक्के पूरे किए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में। ऐसा करने वाले वह महेंद्र सिंह धौनी के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित अब 301 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 301 छक्के लगा चुके हैं। 

02 मैचों में अब पाकिस्तान के खिलाफ रोहित कप्तानी कर चुके हैं और दोनों में जीत दर्ज की। वह पाक के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

सबसे कम पारियों में 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी 

पारी खिलाड़ी देश

150, हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका 

161, विराट कोहली, भारत 

166, एबी डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका

174, सौरव गांगुली, भारत

181, रोहित शर्मा, भारत

भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे शतक

खिलाड़ी, शतक 

सचिन तेंदुलकर, 49

विराट कोहली, 35

सौरव गांगुली, 22

रोहित शर्मा, 19

शिखर धवन, 15

भारत की एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ साझेदारी

रन, जोड़ी, बनाम, वर्ष 

213, विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे, बांग्लादेश, 2014

210, रोहित शर्मा-शिखर धवन, पाकिस्तान, 2018

205, गौतम गंभीर-विराट कोहली, श्रीलंका, 2012

पाक के खिलाफ भारत की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

रन, जोड़ी, वर्ष

210, रोहित शर्मा-शिखर धवन, 2018

159, सौरव गांगुली-सचिन तेंदुलकर, 1998

155, गौतम गंभीर-वीरेंद्र सहवाग, 2008

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी