न्यूजीलैंड के एजाज पटेल भारत में ऐसा करने वाले पहले कीवी स्पिनर, छोड़ा दिग्गजों को पीछे

भारतीय टीम के खिलाफ कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को बैकफुट पर धकेला। पहली पारी में दूसरे दिन लंच तक भारत के 6 विकेट गिरे और सारे के सारे विकेट इसी गेंदबाज ने हासिल किया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:44 PM (IST)
न्यूजीलैंड के एजाज पटेल भारत में ऐसा करने वाले पहले कीवी स्पिनर, छोड़ा दिग्गजों को पीछे
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के खिलाफ कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को बैकफुट पर धकेला। पहली पारी में दूसरे दिन लंच तक भारत के 6 विकेट गिरे और सारे के सारे विकेट इसी गेंदबाज ने हासिल किया। इस मैच में एजाज ने ऐसी गेंदबाजी की जिसने इतिहास रच दिया।

भारत के खिलाफ मुंबई में पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरे एजाज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। तमाम दिग्गज स्पिनरों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले किसी भी कीवी स्पिनर ने मुंबई तो क्या भारत में भी ऐसा कमाल नहीं किया था।

सबसे सफल कीवी स्पिनर

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत को पहली पारी में 8 झटके दिए। उन्होंने पांचवां विकेट हासिल करते ही तमाम दिग्गज कीवी स्पिनर गेंदबाजों का रिकार्ड तोड़ डाला। इससे पहले दिग्गज डैंनियल विटोरी और स्पिनर जीतन पटेल ने एक पारी में भारत के खिलाफ चार चार विकेट हासिल किए थे। साल 2012 में जीतन पटेल ने 4 विकेट चटकाए थे जबकि विटोरी ने 1999 और फिर 2010 में ऐसा कमाल कर दिखाया था।

भारत में हुआ एजाज का जन्म

एजाज का जन्म भारत के मुंबई में ही हुआ था। 6 साल की उम्र में उनके पिता न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। मुंबई के वानखेडे में खेलने का सपना देखने वाले एजाज ने यहां ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक पारी में 8 विकेट चटकाए और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। मैच के पहले दिन उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब एजाज वापस लौट रहे थे तो बोर्ड पर लिखे एक पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को नाम को ध्यान से देख रहे थे। कमाल की बाद दूसरे दिन 8 विकेट चटकाए और इतिहास रच दिया।

chat bot
आपका साथी