टी20 में जसप्रीत बुमराह से ज्यादा बेहतरीन गेंदबाज क्यों हैं मो. सिराज, आशीष नेहरा ने बताई यह वजह

RCB के तेज गेंदबाज मो. सिराज (एपी फोटो)

नेहरा ने कहा कि उनकी गेंदबाजी स्किल किसी भी गेंदबाज के मुकाबले ज्यादा है और मेरा मानना है कि उनके पास जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा गेंदबाजी स्किल है। जसप्रीत बुमराह दुनिया के शानदार गेंदबाजों में से एक है लेकिन सिराज ने भी अपने आप को साबित कर दिया है

Sanjay SavernFri, 23 Apr 2021 08:00 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। आरसीबी के तेज गेंदबाज मो. सिराज ने अपनी टीम के लिए खेले आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और जोस बटलर व डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों को आउट करके टीम की जीत की नींव तैयार कर दी। आरसीबी ने इस मैच में राजस्थान को 10 विकेट से अंतर से हराया था और लगातार चौथी जीत इस सीजन में दर्ज की थी। मो. सिराज की गेंदबाजी की मैच में तारीफ के काबिल थी और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने उनकी जमकर तारीफ भी की। 

आशीष नेहरा ने कहा कि, पिछले कुछ महीनों में मो. सिराज के प्रदर्शन पर निगाह डालें तो उन्होंने अपनी काबिलियत ये भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में  उन्होंने दिखाया कि, उनमें किस तरह की प्रतिभा है और वो क्या कुछ कर सकते हैं साथ ही वो आइपीएल 2021 में भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

नेहरा ने कहा कि, उनकी गेंदबाजी स्किल किसी भी गेंदबाज के मुकाबले ज्यादा है और मेरा मानना है कि उनके पास जसप्रीत बुमराह से भी ज्यादा गेंदबाजी स्किल है। जसप्रीत बुमराह दुनिया के शानदार गेंदबाजों में से एक है लेकिन सिराज ने भी अपने आप को साबित कर दिया है और टी20 में उनकी गेंदबाजी स्किल बुमराह के मुकाबले ज्यादा ही नजर आती है। हालांकि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं और आशीष नेहरा की ये निजी राय है। 

जसप्रीत बुमराह इस वक्त आइपीएल 2021 में खेल रहे हैं और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो वहीं मो. सिराज अपनी गेंदबाजी से आरसीबी के लिए जीत की राह आसान कर रहे हैं। सिराज के पास बुमराह के मुकाबले ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की है उससे तो यही लगता है कि, वो किसी से भी कम नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली भी मो. सिराज पर खूब विश्वास करते हैं। 

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.