Ind vs SA: विराट, रोहित व धवन हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती हैं : वेन डेर डुसैन

Ind vs SA दक्षिण अफ्रीकी टीम के उपकप्तान रेसे वेन डेर डुसैन ने कहा कि हमारी टीम में युवा हैं लेकिन हम यहां पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आएं हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 08:57 PM (IST)
Ind vs SA: विराट, रोहित व धवन हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती हैं : वेन डेर डुसैन
Ind vs SA: विराट, रोहित व धवन हमारे गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती हैं : वेन डेर डुसैन

बेंगलुरु, प्रेट्र। Ind vs SA t20 series 2019: भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के उपकप्तान रेसे वेन डेर डुसैन ने कहा कि हमारी टीम में युवा हैं लेकिन हम यहां पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आएं हैं। अपनी तरफ से अच्छा खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ी है लेकिन हम दबकर नहीं खेलने वाले हैं। हमारी यही कोशिश होगी। आपको यह नहीं पता होता है कि नतीजा आपके पक्ष में रहेगा या नहीं। हमें पता है यह मुश्किल होने वाला है क्योंकि भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। हम उनकी चुनौती को स्वीकार कर रहे हैं।

डुसैन से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों से सजी भारतीय शीर्ष क्रम की चुनौती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल चुनौती है। वे शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तीन टी-20 बल्लेबाजों में शामिल हैं। विराट और रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में इस समय दो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि इस वक्त तीन मैचों की टी 20 सीरीज में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से 1-0 से आगे है। दोनों देशों के बीच अगला मैच रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी