700 से ज्यादा रन बनाकर भी विराट को टक्कर नहीं दे पाए स्मिथ, जानिए दिग्गज ने क्या कहा

एशेज सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले स्मिथ की वापसी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूर्व दिग्गजों भी स्मिथ की धमाकेदार वापसी पर अपनी-अपनी राय देनी दे रहे है।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM (IST)
700 से ज्यादा रन बनाकर भी विराट को टक्कर नहीं दे पाए स्मिथ, जानिए दिग्गज ने क्या कहा
700 से ज्यादा रन बनाकर भी विराट को टक्कर नहीं दे पाए स्मिथ, जानिए दिग्गज ने क्या कहा

कोलकाता, आईएएनएस। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की तुलना लगातार होती रहती है। एशेज सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले स्मिथ की वापसी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूर्व दिग्गजों भी स्मिथ की धमाकेदार वापसी पर अपनी-अपनी राय देनी दे रहे है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि वह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की तुलना नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जबकि स्मिथ का रिकॉर्ड खुद बोलता है।

ये भी पढ़ें: दिग्गज ने उठाए चयन पर सवाल, रोहित नहीं इन दो बल्लेबाजों को मिलनी चाहिए थी जगह

गांगुली ने एक कार्यक्रम में कहा "ये वो सवाल हैं, जिनका जवाब नहीं दिया जा सकता। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसलिए हम इससे खुश हैं।"

हालिया एशेज सीरीज में स्मिथ ने सात पारियों में 110 के औसत से कुल 774 रन बनाए हैं। गांगुली से जब स्मिथ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा "उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है। 26 टेस्ट शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड है।"

गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर कहा "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं। वे (धौनी) महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें।

गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत प्रबल दावेदार है। घर में भारत एक खतरनाक टीम है और उसे हराना बहुत मुश्किल है।  

chat bot
आपका साथी