शोएब अख्तर का दावा, भारत के खिलाफ कारगिल में युद्ध लड़ने के लिए ठुकराई करोड़ों की डील, शरहद पर खड़ा था

मैं लाहौर की सरहद पर खड़ा था। एक जनरल ने पूछा मैं यहां क्या कर रहा हूं। मैंने कहा युद्ध शुरू होने वाली है और हम सभी साथ में मरेंगे।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 03:57 PM (IST)
शोएब अख्तर का दावा, भारत के खिलाफ कारगिल में युद्ध लड़ने के लिए ठुकराई करोड़ों की डील, शरहद पर खड़ा था
शोएब अख्तर का दावा, भारत के खिलाफ कारगिल में युद्ध लड़ने के लिए ठुकराई करोड़ों की डील, शरहद पर खड़ा था

लाहौर, आईएएनएस। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बिगड़े बोल वापस से सुनने को मिले हैं। पहले पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग की पिटाई करने की बात करने वाले अख्तर ने अब कहा है कि वो भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध लड़ने को तैयार थे। उन्होंने इसकी वजह से काउंटी क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया और करोड़ों का करार छोड़ दिया।

इस युद्ध का कोड नाम ऑपरेशन विजय रखा गया था और इसे 16000 फीट की उंचाई पर लड़ा गया था जहां 1042 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध में भारत के 527 जवानों ने भी शहादत दी थी। बड़बोलेपन के लिए जाने जाने वाले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दावा किया वह कारगिल युद्ध में भाग लेना चाहते थे और इसके लिए काउंटी क्रिकेट छोड़ दी।

पाकिस्तान के न्यूज चैनल ARY News को इंटरव्यू में बेहद भड़काउ बयान दिया है। उन्होंने कहा की साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए अपने काउंटी क्रिकेट क्लब की डील भी छोड़ दी थी।

"लोगों को शायद ही यह कहानी जानते हैं। मेरा नॉ़टिंघमशायर के साथ 175000 पाउंड (38,136,243 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आज के हिसाब से) का करार था। इसके बाद 2002 में मेरा एक और बड़ा करार हुआ था। मैंने ये दोनों ही करार ही छोड़ दिए जब कारगिर हुआ था।"

"मैं लाहौर की सरहद पर खड़ा था। एक जनरल ने पूछा मैं यहां क्या कर रहा हूं। मैंने कहा युद्ध शुरू होने वाली है और हम सभी साथ में मरेंगे। मैंने दो बार काउंटी क्रिेकट को ऐसे ही छोड़ा और पूरा देश इस वजह से शॉक में आ गया था। मैं उसको लेकर चिंतित नहीं था। मैंने अपने दोस्त को कश्मीर में फोन किया और कहा मैं लड़ने के लिए तैयार हूं।"

chat bot
आपका साथी