KL Rahul के वीडियो पर Ranveer Singh ने किया कमेंट, मिला मजेदार जवाब

इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट और फुटबॉल के दीवाने रणवीर ने राहुल के शॉट्स को लाजवाब बताया।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:29 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:29 AM (IST)
KL Rahul के वीडियो पर Ranveer Singh ने किया कमेंट, मिला मजेदार जवाब
KL Rahul के वीडियो पर Ranveer Singh ने किया कमेंट, मिला मजेदार जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी फैलने की वजह से लंबे समय तक घर में बंद रहने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस पर लौट रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन का घोषणा हो चुकी है। यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच पूरे टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। महामारी की वजह से ही इसे भारत के बाहर कराने का फैसला लिया गया है।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी का भार इस सीजन में केएल राहुल संभालेंगे। राहुल को यह जिम्मेदारी टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन के दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ने की वजह से दी गई है। पिछले कुछ सालों में राहुल का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इसी वजह से टीम ने उनको कप्तानी की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Music to my ears 🏏 @kxipofficial

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on Aug 10, 2020 at 4:40am PDT

सोशल मीडिया पर सक्रिय राहुल अपने वीडियो और फोटो लगातार फैंस के लिए पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में शॉट्स की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह नेट्स पर अपने करारे शॉट्स की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। जिसके साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा था “Music to my ears,”

इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट और फुटबॉल के दीवाने रणवीर ने राहुल के शॉट्स को लाजवाब बताया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, एक दम कड़क।

बॉलीवुड के बाजीराव के कमेंट के बाद राहुल ने भी उनको उन्हीं के स्टाइल में जवाब दिया। भारतीय ओपनर ने लिखा, है के नहीं।

आईपीएल के 12वें सीजन में राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था और वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। 14 मुकाबलों में उन्होंने 593 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए थे।

chat bot
आपका साथी