राहुल द्रविड़ को बनाया जा सकता टीम इंडिया का मुख्य कोच, इस अहम दौरे पर होंगे साथ

विश्व कप के बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी 20 मैचों की सीरीज में खेलना है। इसके बाद उसे दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। इन दोनों ही सीरीज पर शास्त्री टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:48 PM (IST)
राहुल द्रविड़ को बनाया जा सकता टीम इंडिया का मुख्य कोच, इस अहम दौरे पर होंगे साथ
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानकारी के मुकाबिक वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री और उनकी कोचिंग टीम का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद नहीं बढ़ाया जाएगा। नए कोच के लिए बीसीसीआइ पद के लिए आवेदन की घोषणा करेगा और जिसे योग्य समझा जाएगा उसे इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। खबरों की माने तो विश्व कप के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका के अहम दौरे के लिए राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज के दौरान कोरोना संक्रमित हुए मुख्य कोच शास्त्री अब भारतीय सीधा टी20 विश्व कप में खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। यह विश्व कप बतौर को उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट माना जा रहा है। खबरें है कि शास्त्री ने बीसीसीआइ द्वारा एक महीने उनके करार को बढ़ाए जाने पर सहमति नहीं जताई है। यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बाद वह टीम के अलग हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा इस टीम ने लगाए हैं शतक, चेन्नई सुपर किंग्स 5वें तो कोलकाता नाइटराइडर्स आखिरी स्थान पर

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी 20 मैचों की सीरीज में खेलना है। इसके बाद भारत को दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। इन दोनों ही सीरीज पर शास्त्री टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे। उनकी जगह द्रविड़ को टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है। इससे पहले जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी तब वनडे और टी20 सीरीज खेलने श्रीलंका दौरे पर गई दूसरी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी द्रविड़ ने निभाई थी।

chat bot
आपका साथी