Ind vs Aus 4th Test: पृथ्वी शॉ ने मैच के दौरान रोहित शर्मा को मारा जोरदार थ्रो, लोगों ने लगाई क्लास

सीरीज के आखिरी मुकाबले में पृथ्वी को बतौर सब्सीट्यूट फील्डर मैदान पर उतरने का मौका मिला तो उन्होंने एक थ्रो रोहित शर्मा की तरफ दे मारा। इस वीडियो के सामना आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनका काफी बुरा भला कह रहे हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:14 PM (IST)
Ind vs Aus 4th Test: पृथ्वी शॉ ने मैच के दौरान रोहित शर्मा को मारा जोरदार थ्रो, लोगों ने लगाई क्लास
कोच रवि शास्त्री के साथ पृथ्वी शॉ- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा बुरे सपने की तरह रहा। टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पारी की शुरुआत करते हुए वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे जिसके बाद उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। सीरीज के आखिरी मुकाबले में पृथ्वी को बतौर सब्सीट्यूट फील्डर मैदान पर उतरने का मौका मिला तो उन्होंने एक थ्रो रोहित शर्मा की तरफ दे मारा। इस वीडियो के सामना आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनका काफी बुरा भला कह रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेला जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गेंदबाज नवदीप सैनी चोटिल होकर मैदान से बाहर गए। उनकी जगह पृथ्वी को फील्डिंग करने के लिए बुलाया गया। फील्डिंग करते हुए उनके एक ऐसी गलती हुई जो फैंस के नाराजगी का कारण बन गया।

53वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने वॉशिंग्टन सुंदर की एक गेंद को मिड विकेट की तरफ धकेलकर रन चुराना चाहा। गेंद पृथ्वी के पास गई और नॉन स्ट्राइक की तरफ गेंद की मांग की गई। जल्दी में थ्रो करते हुए उन्होंने गेंद को विकेट के बीच खड़े रोहित शर्मा की तरफ दे मारा। गेंद उनको लगी लेकिन अच्छी बात यह रही कि वह चोटिल नहीं हुई।

पृथ्वी के थ्रो का वीडियो ट्विटर पर आने के बाद लोगों ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, नवदीप सैनी पहले ही चोटिल हैं अब क्या रोहित को भी चोटिल करना है।

Great! If you were upset that Saini is also injured, now add Rohit too. WTH is Prithvi Shaw doing with that throw??? #AUSvIND #brisbanetest. https://t.co/mvNryreQwB" rel="nofollow

— Mister Moseley (@Crickfry) January 15, 2021

एक यूजर ने लिखा, पृथ्वी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया के लिए योगदान दे रहे हैं।

Not in playing XI but still contributing for Australia, Prithvi Shaw _/\_ pic.twitter.com/iTTLDEbwag— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) January 15, 2021

एक यूजर का कहना था कि पृथ्वी थ्रो से रोहित को चोटिल कर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की कोशिश में हैं।

⚠ Friendly fire ⚠

Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu" rel="nofollow pic.twitter.com/8naJ3ykMe7— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2021

एक यूज ने लिखा, पृथ्वी ओपनिग की जगह हासिल करना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी