'विराट की तरह ही आक्रामक कप्तान हैं MS Dhoni, कोहली की तरह वो सिर्फ ऐसा नहीं करते हैं'

टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि विराट कोहली और एम एस धौनी समान रूप से आक्रामक कप्तान हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 01:01 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:01 PM (IST)
'विराट की तरह ही आक्रामक कप्तान हैं MS Dhoni, कोहली की तरह वो सिर्फ ऐसा नहीं करते हैं'
'विराट की तरह ही आक्रामक कप्तान हैं MS Dhoni, कोहली की तरह वो सिर्फ ऐसा नहीं करते हैं'

नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni ने भारतीय क्रिकेट को जो कुछ दिया उसकी बराबरी करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। धौनी टीम इंडिया के महान कप्तान में शुमार किए जाते हैं जिनकी अगुवाई में भारतीय टीम की सफलता की कहानी पूरी दुनिया जानती है। एम एस धौनी अपने शांत और कलेक्टिव अप्रोच के लिए जाने जाते हैं और उनकी यही बात उन्हें दूसरों से अगल बनाती है। धौनी स्वभाव से शांत जरूर थे, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो आक्रामक कप्तान नहीं थे। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व नेशनल सेलेक्टर गगन खोड़ा ने हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान धौनी के लीडरशिप क्वालिटी के बारे में बताया। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बात करते हुए बताया कि धौनी के शांत रहने की वजह से लोग किस तरह से भ्रमित हो जाते थे कि वो आक्रामक नहीं हैं। खोड़ा को बीसीसीआइ ने साल 2015 में नेशनल सेलेक्टर बनाया था और उन्होंने भारतीय टीम के साथ काम करते हुए धौनी की कप्तानी को काफी करीब से देखा था। उन्होंने कहा कि कप्तानी में आक्रामकता के मामले में धौनी भी विराट कोहली के बराबर ही थे, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान को पता था कि कब अटैक करना है कब नहीं।  

गगन खोड़ा ने कहा कि विराट कोहली बहुत आक्रामक हैं और धौनी ऐसे नहीं है, मैं इस बात पर विश्वास नहीं करता हूं। आक्रामक सिर्फ बोलकर ही नहीं हुआ जा सकता है। धौनी आक्रामक और सुरक्षित थे। आपको एक कप्तान के रूप में सुरक्षित रहना होगा। विराट कोहली आक्रामक हैं और सीख रहे हैं कि किस तरह से सुरक्षित रहना है। दोनों के बीत अंतर सिर्फ यही है कि धौनी वोकल नहीं हैं, लेकिन ये दोनों समान रूप से आक्रामक हैं। उन्होंने कहा कि एक कप्तान को स्थिति के अनुसार आक्रामक और रक्षात्मक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धौनी में ये दोनों गुण हैं जो उन्हें इतना सफल बनाता है।  

chat bot
आपका साथी