MS Dhoni Birthday: 39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, एक दिन पहले एडवांस में फैंस ने कहा Happy Birthday Mahi

MS Dhoni Birthday सोशल मीडिया पर धौनी को विश करने वालों की ऐसी भीड़ लगी की शाम से ही HAPPY BIRTHDAY DHONI ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 01:33 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 01:33 AM (IST)
MS Dhoni Birthday: 39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, एक दिन पहले एडवांस में फैंस ने कहा Happy Birthday Mahi
MS Dhoni Birthday: 39 साल के हुए महेंद्र सिंह धौनी, एक दिन पहले एडवांस में फैंस ने कहा Happy Birthday Mahi

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 7 जुलाई को 39 साल के हो गए। कैप्टन कूल माही के फैंस का क्रेज कैसा है यह सभी जानता हैं। धौनी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही फैंस ने अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की बधाई संदेश देना शुरू कर दीवानगी की हद पार कर दी।

सोशल मीडिया पर धौनी को विश करने वालों की ऐसी भीड़ लगी की शाम से ही HAPPY BIRTHDAY DHONI ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

As the famous saying goes, the future belongs to whose who believe in the beauty of their dreams. Dhoni showed us that it’s possible to scale even the most unimaginable heights, if we are willing to do whatever it takes. Thanks for inspiring us Mahi.#HappyBirthdayDhoni @msdhoni pic.twitter.com/N93nasYt5l

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) July 6, 2020

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने धौनी को चेन्नई में भगवान की तरह मानते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार को थाला धौनी के नाम के पुकारते हैं। ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देने वालों में उनके चेन्नई के फैंस काफी संख्या में नजर आए।

Wishing our Captain Cool 🤗❤️ @msdhoni Sir Very Happy Birthday

We Are Waiting For Your Massive Comeback 🙏❤️ 💛#HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/cqRvYHBagf

— Ivana (@_Ivana_official) July 6, 2020

एक फैन ने धौनी को उनके तीनों आईसीसी की ट्रॉफी के साथ जन्मदिन पर विश किया। 2007 में धौनी ने टी20 विश्व कप जीता था तो 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाया। साल 2013 में माही ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी।  

This smile is enough to forget all pains

Retweet if you love his smile #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/SpEoIaj193— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) July 6, 2020

धौनी की मुस्कुराती हुई प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर एक फैन ने उनको जन्मदिन की बधाई दी और लिखा की एक मुस्कान सभी दर्द भुलाने के लिए काफी है। 

chat bot
आपका साथी