मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को चुनकर बहुत गलत फैसला लिया, पूर्व दिग्गज ने बताई वजह

IPL 2021 MI vs RCB मुझे तो ऐसा लगता है कि मार्को जेनसन को इस वक्त चुनना मुंबई इंडियंस का गलत फैसला रहा क्योंकि अब जैसा कि देख रहे हैं हम सभी उनके बारे में बात कर रहे हैं।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:10 AM (IST)
मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को चुनकर बहुत गलत फैसला लिया, पूर्व दिग्गज ने बताई वजह
मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ टीम को आखिरी ओवर में हार मिली। इस मैच में मुंबई ने साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। 6 फीट 8 इंच के इस गेंदबाज को टीम में शामिल किए जाने पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस सवाल उठाया है।

मुझे लगता है कि यह प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा कमाल की थी। अब तक मैंने इससे पहले उनको ऐसा खेल नहीं देखा था। मैंने पार्थिव पटेल से इस बारे में बात की थी जिन्होंने मार्को के साथ कुछ वक्त बिताया था। सभी चीजों को देखें तो मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली रहे और और इसके पीछे की वजह से यह नहीं है कि उनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है, क्योंकि ये होना तो लाजमी है।

बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए पहले मैच में मार्को ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी। इस में उन्होंने 28 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने सिर्फ 2 चौके ही खाए थे, 3 वाइड और 1 नो बॉल डाला था। 

उन्होंने 143 की रफ्तार से गेंद डोली जो वाकई काफी तेज है। अगर उनको अच्छा बाउंस हासिल करना है तो फिर तेज रफ्तार से गेंद भी करनी होगी। उन्होंने उस पिच पर धीमी रफ्तार से भी गेंदबाजी की। मुझे तो ऐसा लगता है कि मार्को जेनसन को इस वक्त चुनना मुंबई इंडियंस का गलत फैसला रहा क्योंकि अब जैसा कि देख रहे हैं हम सभी उनके बारे में बात कर रहे हैं। अब जबकि अगले साल बड़ी नीलामी होनी है तो मुंबई की टीम को बड़े पैसे के साथ उतरना होगा तो वह इस खिलाड़ी को साथ नहीं रखने वाले।

chat bot
आपका साथी