IPL 2021 की अंकतालिका में बड़ा बदलाव, फिर से नंबर वन बनी ये टीम

IPL 2021 Points Table मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को दुबई में हुए मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव देखा गया है। धौनी की कप्तानी वाली टीम फिर से शीर्ष पर पहुंचने में सफल हुई है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 02:02 PM (IST)
IPL 2021 की अंकतालिका में बड़ा बदलाव, फिर से नंबर वन बनी ये टीम
IPL 2021 Points Table पर डालिए एक नजर

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IPL 2021 Points Table: दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को दमदार मुकाबला खेला गया। इस मैच के बाद आइपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एमएस धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। इस हारे से मुंबई की पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन चेन्नई को काफी फायदा हुआ, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स फिर से आइपीएल 2021 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने में सफल हुई है।

बता दें कि आइपीएल 2021 की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नंबर एक और नंबर दो की रेस लगी हुई है। कभी दिल्ली कैपिटल्स तो कभी चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में पहला और दूसरा स्थान हासिल करती रही हैं। यूएई लेग से पहले दिल्ली की टीम 12 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर थी, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स इतने ही अंक और बेहतर नेट रन रेट की वजह से नंबर वन बन गई है। नेट रन रेट के मामले में धौनी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को काफी पीछे छोड़ा हुआ है और यहां से टीम को प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ करने के लिए सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत है। टीम को अभी भी 6 मैच और खेलने हैं।

आइपीएल 2021 की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर विराट कोहली की कप्तानी वाली रायल चैलेंजर्स बैंगलोर है। आरसीबी के खाते में 7 मैचों के बाद 10 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पहले 8 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है और टीम के खाते में कुल 8 अंक हैं। टीम के नेट रन रेट भी चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं, पांचवें नंबर पर राजस्थान रायल्स है, जिसने 7 मैचों में 3 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 6 अंक हैं। इतने ही अंक पंजाब किंग्स के खाते में हैं, लेकिन पंजाब की टीम अपने 8 मैच खेल चुकी है। सातवें नबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 7 मैचों में सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं, जबकि सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद है, जो अपने पहले सात मैचों में एक मैच जीत पाई है।

IPL 2021 Points Table

chat bot
आपका साथी