IRCTC Tour Package: इन छुट्टियों में लीजिए मैसूर और कुर्ग घूमने का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार पैकेज

अगर आप त्योहारों की इन छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने का मन बना रहे हैं तो कर्नाटक में स्थित मैसूर और कॉफी कैपिटल के नाम से मशहूर कुर्ग (कोडागू) घूमने के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक हो सकते हैं। I

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 12:21 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:00 PM (IST)
IRCTC Tour Package: इन छुट्टियों में लीजिए मैसूर और कुर्ग घूमने का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार पैकेज
IRCTC मैसूर और कुर्ग का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। साउथ इंडिया भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जहां की खूबसूरती और संस्कृति हमेशा से ही सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही है। अगर आप त्योहारों की इन छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने का मन बना रहे हैं तो, कर्नाटक में स्थित मैसूर और 'कॉफी कैपिटल' के नाम से मशहूर कुर्ग (कोडागू) घूमने के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक हो सकते हैं। IRCTC मैसूर और कुर्ग का लुत्फ उठाने का मन बना रहे सैलानियों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइए जानते हैं, IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में।

कहां से शुरू होगा टूर

मैसूर और कुर्ग (कोडागू) के इस टूर की शुरुआत मुंबई के LTT रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी। रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद, अगले दिन सैलानी मंगलौर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मंगलौर रेलवे स्टेशन से यात्रियों को कुर्ग ले जाया जाएगा। कुर्ग में यात्री रात का आराम करेंगे। अगली सुबह यात्री ब्रेकफास्ट के बाद, कुर्ग में कुशल नगर स्थित गोल्डन टेंपल, निशर्गदामा, अभय फॉल्स, ओंकारेश्वर मंदिर और राजा की सीट जैसी जगहों पर घूमने के लिए जाएंगे।

इसके अगले दिन सैलानी कुर्ग से मैसूर के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानियों को चामुंडा हिल्स भी ले जाया जाएगा। मैसूर पहुंचने के बाद, शाम को होटल में चेक इन करके यात्री वृंदावन गार्डन घूमने जाएंगे। इसकी अगली सुबह यात्री मैसूर की कुछ और जहगें जैसे कि, मैसूर पैलेस और मैसूर चिड़ियाघर घूमने जाएंगे। रात के आराम के बाद यात्री अगले दिन वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज 

6 दिन और 5 रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 12490 रुपए खर्च करने होंगे। इस टूर में आपको थर्ड एसी या फिर स्लीपर क्लास में यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा 4 दिनों तक नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। रात में आराम के लिए मैसूर और कुर्ग में होटल उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी