IRCTC Tour Package: इन सर्दियों में लीजिए कश्मीर की वादियों का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग कहते हैं। यहां के बारे में लिखा गया है कि गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त। इन पंक्तियों का मतलब है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:03 AM (IST)
IRCTC Tour Package: इन सर्दियों में लीजिए कश्मीर की वादियों का मजा, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज
सर्दियों के मौसम में कश्मीर का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप भी इन सर्दियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप कश्मीर जरूर जाएं। सर्दियों के मौसम में कश्मीर का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। पहाड़ों पर जमी बर्फ, डल झील के शिकारे, सेब के बागान और ट्यूलिप के बगीचे, जैसी जगहों को लुत्फ उठाने के लिए सैलानी हर साल काफी बड़ी तादाद में कश्मीर आते हैं।

कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग कहते हैं। यहां के बारे में लिखा गया है कि, "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त।" इन पंक्तियों का मतलब है कि, अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो यहीं है। अगर आप भी इन छुट्टियों में कश्मीर घूमने का मन बना रहे हैं तो, IRCTC आपके लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को कश्मीर 'हेवेन ऑन अर्थ' नाम दिया गया है। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज के बारे में।

कहां से शुरू होगा टूर

इस टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। सैलानी मुंबई से, फ्लाइट द्वारा श्रीनगर के लिए उड़ान भरेंगे। श्रीनगर पहुंचने के बाद सैलानी शंकराचार्य टेंपल देखने जाएंगे। उसके बाद यात्री हाउस बोट में चेक इन करेंगे। इसके बाद शाम को यात्री शिकारा से डल झील की सैर करेंगे। रात में हाउस बोट पर आराम के बाद, अगली सुबह सैलानी पहलगाम के लिए निकलेंगे। पहलगाम के रास्ते में यात्री अवंतीपुरा खंडहर, बेताब घाटी, अरु घाटी और चंदनवाड़ी जैसी जगहों की सैर करेंगे। पहलगाम पहुंचने के बाद यात्री होटल में रात का आराम करेंगे।

अगली सुबह यात्री, पहलगाम से गुलमर्ग के लिए निकलेंगे। गुलमर्ग में यात्री गोंडोला राइड से लोकल साइट सीन करेंगे। हालांकि, गोंडोला साइट सीन का खर्च यात्रियों को ही देना होगा। गुलमर्ग से वापस यात्री श्रीनगर के लिए लौट आएंगे।

अगली सुबह सैलानी श्रीनगर से सोनमर्ग के लिए निकलेंगे। सोनमर्ग में पहाड़ों और वहां के मैदानों की सैर के बाद सैलानी वापस श्रीनगर लौट आएंगे। श्रीनगर में यात्री मुगल गार्डन, निशात बाग, चेशमशाही और शालीमार गार्डन जैसी जगहें घूमेंगे। इसके अलावा सैलानी, डल झील के किनारे स्थित हजरतबल तीर्थ भी घूमेंगे। श्रीनगर में रात के आराम के बाद यात्री वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

6 दिन और 5 रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 27300 रुपए खर्च करने होंगे।

chat bot
आपका साथी