IRCTC Tour: इन छुट्टियों में बनारस घूमने के साथ करिए गंगा स्नान भी, IRCTC लेकर आया है यह शानदार पैकेज

अगर आप भी इन छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो बनारस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। IRCTC बनारस के लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को VARANASI DARSHAN WITH GANGA SNAN नाम दिया है।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:07 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:48 AM (IST)
IRCTC Tour: इन छुट्टियों में बनारस घूमने के साथ करिए गंगा स्नान भी, IRCTC लेकर आया है यह शानदार पैकेज
बनारस को दुनिया के 'सबसे पुराने शहरों' में से एक माना जाता है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। 'मंदिरों के शहर' के नाम से मशहूर Varanasi (बनारस) एक ऐसा शहर है जो हमेशा से ही काफी बड़ी संख्या में सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। बनारस को दुनिया के 'सबसे पुराने शहरों' में से एक माना जाता है। इस शहर को 'भारत की सांस्कृतिक राजधानी' भी कहा जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि, "जिसने भी छुआ वह स्वर्ण हुआ राख नहीं मैं पारस हूं, जन्म मेरा महाश्मशाम मगर, मै जिंदा शहर बनारस हूं।"

तो अगर आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो, जिंदा शहर बनारस आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। IRCTC बनारस घूमने वालों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को VARANASI DARSHAN WITH GANGA SNAN नाम दिया है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में।

टूर का कार्यक्रम

सबसे पहले यात्री देपहर के 11 से 12 बजे के बीच Varanasi रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से यात्रियों को सीधा होटल ले जाया जाएगा। होटल से फ्रेश होने के बाद, यात्री कुछ मंदिरों जैसे कि, भारत माता मंदर, संकट मोचन मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। शाम को यात्रियों को दशाश्वमेघ घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इसकी अगली सुबह यात्रियों के गंगा स्नान के लिए ले जाया जाएगा। गंगा स्नान करने के बाद यात्रियों को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। दर्शन के बाद यात्री वापस होटल लौट आएंगे। होटल से नाश्ता करके यात्रियों को वापस उनके गंतव्य तक जाने के लिए रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट तक छोड़ दिया जाएगा।

कितने का है यह पैकेज

1 रात और 2 दिन वाले इस बनारस टूर के लिए आपको 3750 रुपए खर्च करने होंगे। इस खर्च में रेलवे स्टेशन/एरपोर्ट से होटल और होटल से रेलवे स्टेशन/एरपोर्ट तक का ट्रांसफर और 1 दिन का नाश्ता और डिनर शामिल है।

chat bot
आपका साथी