Pan Card बनवाना चाहते हैं? Aadhaar Number के जरिए चंद मिनटों में ऑनलाइन बन जाएगा, जानिए प्रॉसेस

How to Get Pan Card Online P C : Pan Card

How to Get Pan Card Online वित्तीय लेनदेन में पैन कार्ड (Pan card) काफी अहम और जरूरी दस्तावेज है। पचार हजार रुपये से अधिक की लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है। इसके अलावा कई सारे सरकारी कार्यों में पैन कार्ड की जरूरत होती है।

Pawan JayaswalSat, 22 May 2021 05:36 PM (IST)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्तीय लेनदेन में पैन कार्ड (Pan card) काफी अहम और जरूरी दस्तावेज है। पचार हजार रुपये से अधिक की लेनदेन के लिए पैन कार्ड आवश्यक है। इसके अलावा कई सारे सरकारी कार्यों में पैन कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपको अचानक से पैन कार्ड की जरूरत पड़ गई है और आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप चंद मिनटों में ऑनलाइन अपना ई-पैन कार्ड (e-Pan card) बनवा सकते हैं। आप केवल आधार नंबर (Aadhaar Number) के जरिए अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार कार्ड धारक इस सुविधा के तहत अपना पैन कार्ड चंद मिनटों में बनवा सकते हैं।

आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। आपको e-PAN के लिए अप्लाई करने के लिए केवल 12 अंक का aadhaar number डालने की जरूरत होगी। हालांकि, इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार नंबर के साथ लिंक होना जरूरी होता है। आइए तत्काल पैन कार्ड पाने का प्रॉसेस जानते हैं।

स्टेप 1. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2. अब होम पेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर 'Instant PAN through Aadhaar' पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद 'Get New PAN' के लिंक पर क्लिक करिए। यह आपको इंस्टेंट पैन रिक्वेस्ट वेबपेज पर ले जाएगा।

स्टेप 4. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर कंफर्म करिए।

स्टेप 5. अब  ‘Generate Aadhar OTP’ पर क्लिक करिए। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।

स्टेप 6. टेक्स्ट बॉक्स में ओटीपी प्रविष्ट करके ‘Validate Aadhaar OTP' पर क्लिक करें। इसके बाद  'Continue' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7. अब आप पैन रिक्वेस्ट सबमिशन पेज पर रि-डायरेक्ट हो जाएंगे, यहां आपको अपनी आधार डिटेल की पुष्टि करनी होगी और नियम व शर्तों को एक्सेप्ट करना होगा।

स्टेप 8. इसके बाद ‘Submit PAN Request’ पर क्लिक करें।

स्टेप 9. अब इसके बाद एक एकनॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा। आप इस एक्नॉलेजमेंट नंबर को नोट कर लीजिए।

ऐसे करें डाउनलोड

इसके लिए आपको फिर से आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट के होमपेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर 'Instant PAN through Aadhaar' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यहां 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' बटन पर क्लिक करें। यहां आप आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही आप यहां से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.