SBI special FD scheme: अगले सप्ताह बंद हो रही है SBI Platinum योजना, निवेश करने से पहले हासिल करें पूरी जानकारी

SBI की Platinum योजना अगले सप्ताह बंद हो रही है। SBI ने आजादी के 75 साल के जश्न को मनाने के लिए SBI Platinum के नाम से एक खास डिपॉजिट स्कीम को शुरू किया था। यह एक एक सीमित अवधि की निवेश पेशकश है।

By Abhishek PoddarEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:10 AM (IST)
SBI special FD scheme: अगले सप्ताह बंद हो रही है  SBI Platinum योजना, निवेश करने से पहले हासिल करें पूरी जानकारी
SBI Platinum योजना 14 सितंबर को समाप्त हो रही है

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े बैंक State Bank Of India(SBI) ने आजादी के 75 साल के जश्न को मनाने के उद्देश्य से SBI Platinum के नाम से एक खास डिपॉजिट स्कीम को शुरू किया था। यह एक एक सीमित अवधि की निवेश पेशकश है, जो कि 14 सितंबर के दिन समाप्त होगी।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खुदरा जमाकर्ताओं के लिए Platinum Term Deposits योजना को शुरू किया था, इसके तहत ग्राहकों के पास 14 सितंबर तक 75 दिनों, 75 सप्ताह और 75 महीने की अवधि के लिए Term Deposits पर 15 bps तक अतिरिक्त ब्याज लाभ हासिल करने का मौका है।

आम पब्लिक के लिए SBI Platinum पर ब्याज दरें

अवधि: प्लेटिनम 75 दिन,

मौजूदा ब्याज दर : 3.90 फीसदी,

प्रस्तावित ब्याज दर: 3.95 फीसदी

अवधि: प्लेटिनम 525 दिन

मौजूदा ब्याज दर: 5.00 फीसदी

प्रस्तावित ब्याज दर: 5.10 फीसदी

अवधि: प्लेटिनम 2250 दिन

मौजूदा ब्याज दर: 5.40 फीसदी

प्रस्तावित ब्याज दर: 5.55 फीसदी

SBI प्लेटिनम पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें

अवधि: प्लेटिनम 75 दिन

मौजूदा ब्याज दर: 4.40 फीसदी

प्रस्तावित: 4.45 फीसदी

अवधि: प्लेटिनम 525 दिन

मौजूदा ब्याज दर: 5.50 फीसदी

प्रस्तावित ब्याज दर: 5.60 फीसदी

SBI FD लेटेस्ट इंट्रेस्ट रेट

SBI सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 2.9 फीसद से 5.4 फीसद तक इंट्रेस्ट देगी। इन जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त मिलेंगे। ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की विशेष FD योजना

वरिष्ठ नागरिकों को SBI विशेष एफडी योजना-वी केयर का लाभ उपलब्ध करा रही है। विशेष एफडी योजना-वी केयर के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर 5 साल और उससे अधिक की अवधि के लिए अतिरिक्त 30 बीपीएस ब्याज दर का लाभ हासिल होता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो उसे उसकी FD पर 6.20 फीसदी ब्याज दर का फायदा हासिल होगा।

chat bot
आपका साथी