Petrol Price today : तेल की नई कीमतों में आज नहीं हुआ फेरबदल, जानिए क्‍या है 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का भाव

कई राज्‍य पेट्रोल को 100 रुपये प्रति दिन लीटर से ज्‍यादा पर बेच रहे हैं। (Reuters)

Petrol और Diesel की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार तक देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए थे। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर हो गई थी।

Ashish DeepThu, 03 Jun 2021 08:26 AM (IST)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Petrol और Diesel की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार तक देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए थे। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत 26 पैसे और 23 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमश: 94.49 रुपये और 85.38 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार को भी बढ़ी थीं।

मुंबई में तो शनिवार को ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के स्‍तर को पार हो गई थी, वहीं मंगलवार को ईंधन की कीमत में करीब 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने इसे 100.72 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। शहर में डीजल की कीमत भी 24 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 92.69 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो महानगरों में सबसे ज्यादा है।

मुंबई अकेला ऐसा शहर नहीं है, जिसने पेट्रोल के 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कराया। ठाणे कुछ दिनों पहले इस मुकाम पर पहुंच गया था, जबकि राजस्थान (जयपुर सहित), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अन्य शहर, जहां देश में ऑटो ईंधन पर वैट का उच्चतम स्तर है, पहले से ही बीते कई साल से सामान्य पेट्रोल को 100 रुपये प्रति दिन लीटर से ज्‍यादा पर बेच रहे हैं।

जनवरी और फरवरी में खुदरा दरों में बढ़ोतरी से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें पहले ही शहर और देश के अन्य हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। मंगलवार की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ, ईंधन की कीमतों में अब 17 दिनों की वृद्धि हुई है और 1 मई से 15 दिनों तक अपरिवर्तित बनी हुई है। 17 बढ़ोतरी ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 4.09 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत में 4.66 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़कर लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं, ओएमसी को कीमतों में कुछ और समय के लिए संशोधन करना पड़ सकता है।

सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत में बदलाव

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.