इन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा DA की डेढ़ साल की बढ़ोतरी का फायदा, आ गया ऑर्डर

7th Pay Commission DA hike केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बीते डेढ़ साल के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance DA) की बढ़ी दर का फायदा देने का ऐलान किया है जोे Covid mahamari के दौरान रिटायरमेंट का फायदा पाएं हैं।

By Ashish DeepEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:35 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 08:15 AM (IST)
इन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा DA की डेढ़ साल की बढ़ोतरी का फायदा, आ गया ऑर्डर
सरकार को एरियर देने पर विचार करना चाहिए। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। अगर आपके परिवार में कोई Central Government Service में है और बीते डेढ़ साल में रिटायर हुए हैं तो उनको बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बीते डेढ़ साल के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) की बढ़ी दर का फायदा देने का ऐलान किया है। उन्‍हें फायदा Gratuity और Leave encashment के पेमेंट में होगा। इस फैसले से उनकी रिटायरमेंट पर मिलने वाली रकम खासी बढ़ जाएगी।

बता दें कि Covid 19 Pandemic के कारण केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच DA की बढ़ोतरी फ्रीज कर दी थी। सरकार का कहना था कि Covid mahamari के इलाज के इंतजाम के लिए उसे अतिरिक्‍त फंड चाहिए। DA की रकम इस काम में मदद करेगी। सरकार ने दूसरे तरीकों से भी Covid के लिए अलग से फंड बनाया था। इसके बाद जुलाई 2021 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इकट्ठे 11 फीसद की बढ़ोतरी कर दी। इससे मौजूदा DA दर 17 फीसद से बढ़कर 28 फीसद हो गई।

बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू

लेकिन सरकार ने यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की। DA में इससे पहले हर छमाही जो बढ़ोतरी हो रही थी, उसके बारे में कोई फैसला नहीं हुआ था। इसीलिए केंद्रीय कर्मचारी DA का डेढ़ साल का एरियर भी मांग रहे हैं। JCM Staff side के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि यह उनका अधिकार है। उनकी सैलरी का हिस्‍सा है। इसे नहीं रोका जा सकता।

बढ़े DA का फायदा देना अच्‍छा फैसला

DA का कैलकुलेशन करने वाले एजी ऑफिस, ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्‍यक्ष एचएस तिवारी की मानें तो सरकार को एरियर देने पर विचार करना चाहिए। हालांकि उसने बीते डेढ़ साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बढ़े DA का फायदा देकर सही फैसला किया है। तिवारी के मुताबिक इन कर्मचारियों को 01.01.2020(4%), 01.07.2020 (3%) और 01.01.2021(4%) DA स्‍लैब का फायदा मिलेगा।

एरियर नहीं देगी सरकार

भारत सरकार में एडिनल सेक्रेटरी एनी जी मैथ्‍यू के मुताबिक इस दौरान का एरियर नहीं मिलेगा। लेकिन रिटायर कर्मचारियों की Gratuity और Leave Encashment की रकम बढ़ जाएगी।

कितना मिलेगा फायदा

मैथ्‍यू के मुताबिक जो कर्मचारी 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2020 के बीच रिटायर हुए हैं। उनकी Gratuity और Leave Encashment का कैलकुलेशन DA की 21 फीसद दर के हिसाब से होगा। वहीं 01.07.2020 से 31.12.2020 के बीच रिटायरमेंट वालों को 24 फीसद और 01.01.2021 to 30.06.2021 को 28 फीसद की दर से पेमेंट होगा।

chat bot
आपका साथी