कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दावा, LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार

LIC ने जिन कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया था उन कंपनियों की बाजार पूंजी में गिरावट दर्ज की गई है। इसी आधार पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह सवाल उठाया है।

By Pawan JayaswalEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:30 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दावा, LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दावा, LIC का पैसा घाटे वाली कंपनियों में लगा रही मोदी सरकार

नई दिल्ली,पीटीआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का पैसा घाटे वाली कंपनियों में इन्वेस्ट कर रही है, जिससे आम लोगों का भरोसा टूट रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाया है कि ये कैसी पॉलिसी है, जो सिर्फ नुकसान दे रही है।

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, "देश में LIC भरोसे का दूसरा नाम है। भारत के आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआईसी में लगाते हैं, लेकिन मोदी सरकार उनके भरोसे को तोड़ते हुए LIC का पैसा घाटे वाली कम्पनियों में लगा रही है।

भारत में LIC भरोसे का दूसरा नाम है। आम लोग अपनी मेहनत की कमाई भविष्य की सुरक्षा के लिए LIC में लगाते हैं।लेकिन भाजपा सरकार उनके भरोसे को चकनाचूर करते हुए LIC का पैसा घाटे वाली कम्पनियों में लगा रही है।

ये कैसी नीति है जो केवल नुकसान नीति बन गई है।https://t.co/BBkdAA3z0q" rel="nofollow

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 20, 2019

कांग्रेस महासचिव ने इस दावे में एक मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। इसके अनुसार, शेयर बाजार में बिकवाली के चलते कई कंपनियां परेशान हैं और पिछले ढाई महीने में LIC को शेयर बाजार में निवेश से करीब 57,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

यहां बता दें कि एलआईसी ने जिन कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया था, उन कंपनियों की बाजार पूंजी में गिरावट दर्ज की गई है। इसी आधार पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाया है कि ये कैसी पॉलिसी है, जो सिर्फ नुकसान दे रही है।

chat bot
आपका साथी