लाइफ कवर चुनते वक्त ध्यान रखें ये चार बातें, तो नहीं होगा नुकसान

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जीवन के हर कदम के लिए बहुत जरूरी है। निवेश के साथ यह एक तरह का रिस्क कवर भी है।

By NiteshEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 12:44 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 11:45 AM (IST)
लाइफ कवर चुनते वक्त ध्यान रखें ये चार बातें, तो नहीं होगा नुकसान
लाइफ कवर चुनते वक्त ध्यान रखें ये चार बातें, तो नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जीवन के हर कदम के लिए बहुत जरूरी है। निवेश के साथ यह एक तरह का रिस्क कवर भी है। जो लोग आप पर निर्भर हैं उनके साथ यह आपके जीवन के लिए भी बेहद अहम है। ऐसे में अगर आप भी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं तो आप इसे लेने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। ताकि बाद में आपको क्लेम लेते समय कोई दिक्कत न हो। इस खबर में हम आपको चार ऐसी बातें बता रहे हैं जिसे पॉलिसी लेने से पहले आपको जान लेना चाहिए।

डॉक्यूमेन्टेस की कर लें जांच

पॉलिसी लेने के बाद डॉक्यूमेन्ट्स में दी गई जानकारी जरूर जांच ले। पॉलिसी का समय, कितने रुपये के कितने प्रीमियम भरने हैं सब कुछ की जांच पड़ताल कर लें। इसके अलावा यह भी देंखे कि आपने किस तरह की पॉलिसी खरीदी है।

कभी न दें गलत जानकारी

इंश्योरेंस में कभी भी गलत जानकारी न दें। एक बार चेक कर लें कि आपने जो जानकारी दी है वह सही है या नहीं। जैसे- कॉन्टैक्ट डिटेल्स, नॉमिनी की जानकारी या अपनी अन्य कोई पर्सनल जानकारी। अगर भूल वश कोई जानकारी गलत चली गई है तो उसे कस्टमर पोर्टल पर जाकर सही कर लें।

नॉमिनी को बताएं

अपने इंश्योरेंस कवर के नॉमिनी को इस बारे में बताएं कि आपने लाइफ इंश्योरेंस लिया है जिसमें वो नॉमिनी है। उन्हें इंश्योरेंस से संबधित सभी जानकारी को अच्छे से समझाएं। मसलन बीमा राइडर पॉलिसी में तय रकम के साथ-साथ लगातार 10 साल के लिए मासिक रकम भा मुहैया कराई जाती है। ये सभी जानकारी आपके नॉमिनी को बताएं ताकि उन्हें पॉलिसी क्लेम करने में कोई दिक्कत ना हो।

समय से प्रीमियम पेमेंट

अगर आपने इंश्योरेंस का प्रीमियम समय से नहीं भरा है तो आपकी पॉलिसी खारिज भी हो सकती है। इसलिए प्रीमियम का भुगतान समय पर करें। आप प्रीमियम भरने के लिए ECS सुविधा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जहां आपका बैंक प्रीमियम भरने की तय तारीख पर खुद ही आपके खाते में जमा पैसों से प्रीमियम भर देगा।

chat bot
आपका साथी