Budget 2021 Timing: जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट, लाइव देखने का क्या रहेगा ऑप्शन

Union Budget 2021 Timing सीतारमण अबसे कुछ देर बाद वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आप विभिन्न माध्यमों से सीतारमण के बजट भाषण को सुन सकते हैं। आप दैनिक जागरण पर भी बजट भाषण सुन सकते हैं।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:31 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 08:32 AM (IST)
Budget 2021 Timing: जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कब पेश करेंगी बजट, लाइव देखने का क्या रहेगा ऑप्शन
अमूमन बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक समीक्षा पेश की जाती है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इस साल संसद के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार यानी 29 जनवरी, 2021 को हो चुकी है। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2021 को यानी आज केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में अपना तीसरा बजट पेश करेंगी। हर साल एक फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट पर देशभर की निगाहें लगी होती हैं। इससे देश की इकोनॉमी की सूरत और आने वाले समय में सरकार की संभावित कार्ययोजना की जानकारी मिलती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की नजर केंद्रीय बजट पर होती है। 

(यह भी पढ़ेंः दुनिया की टॉप-10 आइटी कंपनियों में भारत की चार कंपनियां, TCS दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आइटी सर्विस फर्म: रिपोर्ट) 

अगर आप भी वित्त वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आप इस बात की जानकारी चाहते होंगे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण कितने बजे प्रारंभ होगा और उसे किस प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।  

बजट को इन प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है लाइव 

सीतारमण एक फरवरी, 2021 (सोमवार) को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आप लोकसभा टीवी चैनल, विभिन्न यूट्यूब लिंक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ दैनिक जागरण की वेबसाइट के जरिए भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।    

कब पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण (When Economic Survey to be Presented)

सीतारमण ने बजट सत्र के पहले दिन यानी वित्त वर्ष 2020-21 की आर्थिक समीक्षा 29 जनवरी, 2021 को संसद के पटल पर रखा। अमूमन बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक समीक्षा पेश की जाती है। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार आर्थिक समीक्षा तैयार करते हैं। इससे वित्त वर्ष 2020-21 की आर्थिक गतिविधियों और इकोनॉमी के हालात के बारे में पता चलता है।  

(यह भी पढ़ेंः पेट्रोल व डीजल से सरकार को मिल रहा भारी राजस्व, क्या बजट में ग्राहकों पर पड़ रहा बोझ कम करने का होगा फैसला?)

chat bot
आपका साथी