ई-कॉमर्स से MSME उद्योगों को मिलेगी तेज रफ्तार विषय पर आज सायं 4 बजे वेबिनार

MSME उद्योगों को ई-कॉमर्स के जरिए तेज रफ्तार देने के लिए दैनिक जागरण ‘MSME Growth Conclave’ वेबिनार का आयोजन आज शाम 4 बजे किया जा रहा है। वेबिनार में उत्‍तर प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी MSME -एक्‍सपोर्ट प्रमोशन नवनीत सहगल मुख्‍य अतिथि होंगे।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 12:47 PM (IST)
ई-कॉमर्स से MSME उद्योगों को मिलेगी तेज रफ्तार विषय पर आज सायं 4 बजे वेबिनार
पूरे देश के आर्थिक विकास में MSME उद्योगों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पूरे देश के आर्थिक विकास में MSME उद्योगों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। राष्ट्रीय GDP का लगभग 30 फीसदी योगदान MSME उद्योगों का रहता है। साथ ही करोड़ों लोगों की जीविका इससे जुड़ी हुई है। कोविड महामारी के दौरान व्यापार बढ़ाने के लिए MSME उद्योगों को ई-कॉमर्स से काफी सुविधा मिली है। Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां MSME उद्योगों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश के MSME उद्योगों को ई-कॉमर्स के जरिए तेज रफ्तार देने के लिए दैनिक जागरण ‘MSME Growth Conclave’ वेबिनार का आयोजन आज शाम 4 बजे किया जा रहा है। जुड़ने के लिए वेब लिंक पर लॉगइन करें - https://www.jagran.com/msmeconclave

वेबिनार में उत्‍तर प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी MSME -एक्‍सपोर्ट प्रमोशन नवनीत सहगल मुख्‍य अतिथि होंगे। इनके साथ ही Flipkart ग्रुप के चीफ कॉर्पारेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार, प्राइमस पार्टनर्स के CEO एवं को-फाउंडर निलय वर्मा, रुद्राक्ष क्रिएशन्स की सुमन अग्रवाल तथा क्रासा के आशीष कुकरेजा वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी